Youtuber Malti Chauhan: मौत से पहले पति से हुआ था झगड़ा, दूसरे आदमी ने विष्णु के सामने ही भरी थी मालती की मांग
Malti Chauhan and her husband fight: देसी कंटेंट बनाकर लोगों का दिल जीतने वाली मालती चौहान आज लोगों के बीच नहीं रही। हर कोई उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना कर रहा है। मालती वैसे तो अपने कई वीडियोज में इमोशनल नजर आ चुकी हैं लेकिन किसी को नहीं मालूम था कि वो इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर चली जाएंगी। अब मालती के पिता को हत्या का शक सता रहा है और मालती की मौत के बाद उन्होंने पुलिस के पास जाकर शिकायत भी दर्ज कराई थी। इस बीच खबरें हैं कि मालती की मौत से पहले उनका अपने पति संग विवाद भी हुआ था।
काफी दिनों से चल रहा था विवाद
मालती और उनके पति विष्णु के बीच काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था। खबरें है्ं कि पत्नी को पति के अवैध संबंधों का शक था। इसे लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हुआ था। विष्णु को भी मालती पर शक था। लेकिन तीन महीने पहले ये मामला कुछ ज्यादा ही बढ़ गया था।

वायरल हो रहा है चीखने का वीडियो
मालती कई दफा अपने यूट्यूब चैनल पर भी रोती हुई नजर आ चुकी हैं। उनका एक महीने पुराना वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो चीख चीखकर रो रही हैं। पहले ये मामला सिर्फ घर तक था लेकिन जल्द ही मालती के जरिये ये लोगों तक भी पहुंचने लगा। मामला यहां तक आ पहुंचा कि खुद कंटेंट क्रिएटर मालती का मसला सुलझाने के लिए अन्य यूट्यूबर्स की टीम ने हस्तक्षेप किया लेकिन बात नहीं बन सकी।
दूसरे आदमी ने पति के सामने भरी मांग
पिछले महीने मालती और नाथनगर निवासी अर्जुन वर्मा की शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा था, इसमें शख्स मालती की मांग में सिंदूर भरता दिख रहा है। साथ में मालती का पति विष्णु भी था। ऐसा बताया जदा रहा है कि इसके बाद मालती अर्जुन के साथ कहीं चली गई थी। हालांकि कुछ दिन के बाद मालती अपने घर वापस लौट आई थी।
हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी
अब मालती की मौत का पेंच हत्या और आत्महत्या के बीच फंसकर रह गया है। पुलिस इस अनसुलझे रहस्य का पता लगाने में जुट गई है। मालती की मौसी जियना देवी ने बताया कि रात को दो साल के बेटे के लिए दूध देकर अपने कमरे में सोने चली गई थी। इसके बाद जब बेटा सुबह मां के पास जाने की जिद करने लगा तो वो उसे लेकर मालती के कमरे में गईं। फिर जब उन्होंने आवाज दी तो दरवाजा नहीं खुला। तब जंगले से झांककर उन्होंने देखा तो मालती को फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए।












Click it and Unblock the Notifications