शादी के जश्न की भेंट चढ़ा दूल्हे का मौसा, हर्ष फायरिंग में गोली पेट में जा लगी

सुल्तानपुर। सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर हर्ष फायरिंग की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सुल्तानपुर के कूरेभार थाना क्षेत्र का है। यहां एक विवाह समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान दूल्हे के मौसा की गोली लगने से मौत हो गई। घटना के बाद शादी समारोह में मातम फैल गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हर्ष फायरिंग करने वालों की तलाश में जुट गयी है।

youth shot in Harsh firing in Sultanpur

मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के समेरौना गांव का है। गोसाईंगंज क्षेत्र के रूकुनपुर निवासी नंद कुमार वर्मा के बेटे अनुराग की बारात बुधवार को कूरेभार क्षेत्र के सेमरौना निवासी राजाराम वर्मा के घर गई थी। शादी में अनुराग के मौसा राम अचल वर्मा (50) निवासी इशहाकपुर थाना गोसाईगंज भी पहुंचे थे। बारात में शामिल महेश यादव द्वारपूजा के दौरान रिटायर्ड फौजी काली प्रसाद की बंदूक लेकर हर्ष फायरिंग करने लगा। इस दौरान महेश बंदूक में गोली लोड कर रहा था, तभी ट्रिगर दब गया और सामने खड़े राम अचल वर्मा के पेट में गोली जा धंसी। राम अचल को गोली लगते ही भगदड़ मच गई।

बता दें कि आनन फानन में वहां मौजूद लोग राम अचल को जिला अस्पताल के लिए लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही राम अचल ने दम तोड़ दिया। एएसपी सूर्यकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जिस असलहे से हर्ष फायरिंग हुई वह एक रिटायर्ड फौजी काली प्रसाद शर्मा का है और मनोज यादव नाम का युवक उसी असलहे से फायरिंग कर रहा था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश में जुट गयी है।

सहारनपुर में हर्ष फायरिंग, बीएसएफ जवान घायल

शादी समारोह में हो रही हर्ष फायरिंग में छत पर खड़े बीएसएफ के जवान को गोली लग गई। कान के पास गोली लगने से जवान बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर अवस्था में जवान को यहां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र की तल्हेड़ी बुजुर्ग चौकी क्षेत्र के गांव शाहपुर में गुरूवार को बिरम सिंह की दो बेटियों सोनिया और आशु का विवाह था। दोनों बेटियों की बारात शामली जनपद के कैराना क्षेत्र के बुच्चाखेड़ी गांव से आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम करीब तीन बजे घुड़चढ़ी चल रही थी। जबकि २८ वर्षीय बीएसएफ का जवान रवि सैनी पुत्र जगदीप सैनी अपनी छत पर खड़ा होकर शादी समारोह देख रहा था। इसी दौरान बारात में आया एक व्यक्ति हर्ष फायरिंग करने लगा। देखते ही देखते हर्ष फायरिंग में चली गोली अपने घर की छत पर खड़े बीएसएफ के जवान रवि सैनी को जा लगी। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया। रवि के गोली लगने के बाद शादी समारोह में अफरा तफरी मच गई।

youth shot in Harsh firing in Sultanpur

आनन फानन में परिजन रवि को उपचार के लिए देवबंद के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बारात में हर्ष फायरिंग करने वाला व्यक्ति आर्मी का जवान है। जो अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग कर रहा था। सूचना मिलने पर सीओ सिद्धार्थ और प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी भी मौके पर पहुंचे और घटना की बाबत जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी का कहना है कि गोली रवि के कान के पास लगी है। जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। घायल रवि के परिजनों ने बताया कि रवि सैनी की हाल ही में शादी हुई है। वह दो सप्ताह की छुट्टी पर आया हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+