UP: हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक की मौके पर मौत, एक घायल

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में हर्ष फायरिंग के दौरान लाइट लेकर चल रहा है एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि एक बाराती घायल हो गया। घटना के बाद दूल्हा और बाराती सभी फरार हो गए है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हर्ष फायरिंग कर रहे युवक लाइट के गमले पर निशाना लगा रहे थे। तभी मजदूर के सिर पर रखे गमले में गोली न लगकर युवक के गले में जा लगी। गोली गले को चीरती हुई एक बराती को लग गई, जिसको बराती लेकर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

youth killed in harsh firing in Shahjahanpur

घटना थाना सदर बाजार के शालीमार मैरिज लॉन के पास की है। बरेली के थाना फरीदपुर निवासी रविंद्र की बारात शाहजहांपुर के सुभाष नगर की रहने वाली सुनती के घर आई थी। शाम को बारात चढ़ी। लोग नाच गा रहे थे। इसी बीच शराब के नशे में धुत एक युवक तमंचे से लाइट के गमले को निशाना लगाने लगा। बंदूक से गोली तो निकली लेकिन गोली गमले पर नहीं बल्कि लाइट का गमला लेकर चल रहे मजदूर सद्दाम को लग गई। गोली मजदूर के गले में लगी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

youth killed in harsh firing in Shahjahanpur

बता दें कि वही गोली गले का चीरती हुई एक बाराती को भी जा लगी। घटना के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी सुमित शुक्ला ने बताया कि बारात में कुछ युवकों ने फायरिंग की, जिसमें बरात के साथ चल रहे सद्दाम की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही दो बारातियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+