प्रेमिका ने डीएम ऑफिस में खाया जहर, जिलाधिकारी के उड़े होश!
दरअसल प्रेम में नाकाम होने के डर से युवती जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गई। जिसकी जानकारी पर डीएम साहब युवती को देखने पहुंचे थे। उसी दौरान उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए जहर खा लेने की बात कही।
बहराइच। डीएम साहब मुझे प्रेमी से मिलने जुलने से रोका जा रहा है। हमारी जात अलग है लेकिन हम बहुत प्यार करते हैं, मेरी कोई मदद नही करता तो मैंने जहर पी लिया। युवती के इतना कहते ही आफिस में मौजूद जिलाधिकारी के होश उड़ गए।

मिलने आए डीएम से कही आपबीती
दरअसल प्रेम में नाकाम होने के डर से युवती जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गई। जिसकी जानकारी पर डीएम साहब युवती को देखने पहुंचे थे। उसी दौरान उसने अपनी आपबीती सुनाते हुए जहर खा लेने की बात कही। मामले की गंभीरता को समझ उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर युवती को जिला अस्पताल भिजवाया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज की हिदायत देते हुए युवती को मदद का आश्वासन भी दिया है। जिला अस्पताल में भर्ती प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है ।

प्रेम प्रसंग में उठाया हैरान करनेवाला कदम
जिले के विसेसरगंज इलाके के एक ग्राम निवासी युवती का पड़ोस के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है लेकिन दोनों की अलग-अलग जाति होने के कारण परिजन इसका विरोध कर रहे थे जिससे व्यथित होकर युवती ने मंगलवार को डीएम आफिस पहुंचकर जहर पी लिया। इसकी जानकारी जब अपने ऑफिस में बैठे जिलाधिकारी अजयदीप सिंह को हुई तो वो तुरंत युवती के पास पहुंचे तो उसने उन्हें सारी बात बतायी जिसके बाद उन्होंने तत्काल युवती को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाते हुए मदद का भरोसा दिया है ।

डीएम ने दिया मदद का आश्वासन
इस मामले पर जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने बताया युवती काफी हताश थी। जहर पीने की जानकारी मिलने के बाद उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया है। डॉक्टरों को भी उसके बेहतर इलाज के लिए कह दिया गया है। युवती की हर संभव मदद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications