UP में मेडिकल डिवाइस पार्क का जल्द शिलान्यास करेंगे योगी, जानिए कितने लोगों को मिलेगा रोजगार
लखनऊ, 02 अगस्त : उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में उत्तर भारत का सबसे बड़ा डिवाइस पार्क बन रहा है। यूपी के अधिकारियों का दावा है कि इसके शुरू होने के बाद देश मेडिकल उपकरण बनाने में आत्मनिर्भर भी बन सकेगा और दूसरे देशों से होने वाले आयात में भी कमी आएगी। अधिकारियों की माने तो सीएम योगी मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश करने वाली कंपनियों का जल्द शिलान्यास करेंगे। दरअसल पीएम मोदी ने मेडिकल डिवाइस पार्क में 37 भूखंडों में विभिन्न कम्पनियां 500 करोड़ का निवेश करेंगी। इससे 7500 लोगों को रोजगार मिलने का रास्ता भी साफ होगा।

यूपी के अधिकारियों की माने तो यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में सभी 37 कम्पनियों को हाल ही में भूखंड आवंटित किया गया है। यह ऐसा कम्पनियां हैं जो 200 देशों में निर्यात करती हैं और विदेशों में इनके कार्यालय भी हैं। इन कम्पनियों में 5 बड़ी मल्टीनेशनल कम्पनियां भी शामिल हैं। इन कम्पनियों में शामिल ऑक्सिन मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड तो दुनियां के 70 देशों में मेडिकल उपकरणों का निर्यात करती है।
निवेश के लिए कम्पनियों को प्रोत्साहन देगी सरकार
दरअसल योगी सरकार की ओर से यूपी फार्मास्यूटिकल्स उद्योग नीति 2018 लागू की गई है। इसके तहत मेडिकल डिवाइस पार्क में निवेश करनी वाली कम्पनियों को सरकार की तरफ से अलग अलग तरह के प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं। इसके लिए यूपी के औद्योगिक एवं अवस्थापना विभाग ने इस पार्क में स्थापित होने वाली कम्पनियों को विशेष प्रोत्साहन के तहत औषधि निर्माण नीति 2018 में संसोधन भी प्रस्तावित है।
ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में पीएम मोदी ने किया था जिक्र
यूपी सरकार के पहले 100 दिनों में हुई ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) थ्री में पीएम मोदी ने मेडिकल डिवाइस पार्क का कांसेप्ट रखा था। भारत सरकार की ओर से स्वीकृत मेडिकल डिवाइस पॉलिसी के तहत इसको 100 करोड़ रुपए का ग्रांट दिया गया है। जिसमें से यीडा को 30 करोड़ मिल भी चुके हैं। जीबीसी थ्री में मेडिकल सप्लाई से जुड़ी 12 कंपनियों ने 475 करोड़ रुपए का निवेश किया है।












Click it and Unblock the Notifications