योगी के नए मंत्रिमंडल में दिखेगा युवा जोश और अनुभव का मिश्रण, जानिए कौन कौन चेहरे हो सकते हैं शामिल

लखनऊ, 25 मार्च : योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं जबकि उनके नए मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाओं का बाजार हर तरफ गर्म है। राज्य के नए मंत्रिमंडल में युवाओं, नारी शक्ति (महिला) और अनुभवी नेताओं को मौका दिया जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में नए कैबिनेट में क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाने के भी प्रयास किए जाएंगे। माना जा रहा है कि आज 45 से 47 मंत्रों की शपथ ली जा सकती है। कैबिनेट इनमें से 24 कैबिनेट, 10 से अधिक स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और लगभग 12 राज्य मंत्री शामिल हो सकते हैं।

कैबिनेट में 15 से ज्यादा होंगे नए चेहरे

कैबिनेट में 15 से ज्यादा होंगे नए चेहरे

कैबिनेट में 15 से ज्यादा नए चेहरे भी हो सकते हैं। कैबिनेट में पश्चिम से पूर्व तक अगड़े, पिछड़े, दलित और अत्यंत दलित वर्ग को प्रतिनिधित्व देने पर चर्चा होगी. वहीं इस बार पार्टी युवा चेहरों को भी मौका दे सकती है. वहीं, कैबिनेट में महिलाओं की हिस्सेदारी इस बार भी बढ़ाई जा सकती है। नए चेहरों में पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा, पूर्व आईपीएस असीम अरूण, पूर्व आईपीएस राजेश्वर सिंह, नोएडा से विधायक पंकज सिंह, गाजियाबाद से विधायक सुनील शर्मा, मथुरा की मांट से जीते राजेश चौधरी, स्वामी प्रसाद मौर्य को हराने वाले असीम राय चौधरी का नाम शामल हैं।

इन नेताओं को मिल सकता है मौका

इन नेताओं को मिल सकता है मौका

इस बार कैबिनेट में जयकुमार जैकी, संदीप सिंह, गिरीश चंद्र यादव, बलदेव सिंह औलख, मोहसिन रजा, अतुल गर्ग, रवींद्र जायसवाल, अशोक कटारिया, कपिल देव अग्रवाल, अनिल राजभर, भूपेंद्र चौधरी, आशुतोष टंडन, लक्ष्मीनारायण चौधरी, ब्रजेश पाठक, जय प्रताप सिंह, श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, सतीश महाना, सुरेश खन्ना और स्वतंत्रदेव सिंह को मौका दिया जा सकता है। इनके अलावा पूर्व मंत्री जीएस धर्मेश, रमाशंकर पटेल, दिनेश खटीक, संजीव गोंड को भी कैबिनेट में जगह मिल सकती है।

सहयोगियों और नए चेहरों की भी होगी भागीदारी

सहयोगियों और नए चेहरों की भी होगी भागीदारी

साथ ही सहयोगियों को भी कैबिनेट में जगह दी जाएगी। अपना दल (एस) के आशीष पटेल निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। निषाद पार्टी और अपना दल से एक राज्य मंत्री भी बनाया जा सकता है। इसी के साथ नए चेहरों की बात करें तो अरविंद कुमार शर्मा, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, अश्विनी त्यागी, शालबमणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, बृजेश सिंह रावत, दयाशंकर सिंह, राजेश चौधरी, दीनानाथ भास्कर और प्रतिभा शुक्ला को भी जगह मिल सकती है।

नारी शक्ति को भी शामिल करने का प्रयास

नारी शक्ति को भी शामिल करने का प्रयास

वहीं नीलिमा कटियार, गुलाब देवी, डॉ. सुरभि, अंजुला महौर, केतकी सिंह, प्रतिभा शुक्ला, अनुपमा जायसवाल, अदिति सिंह और सरिता भदौरिया को भी जगह मिल सकती है। वहीं योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की सुबह शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को चाय पर बुलाने वाले थे लेकिन फिर बाद में ये कार्यक्रम टाल दिया गया। इन महिलाओं को भी अदिति सिंह चूंकि रायबरेली सदर सीट से आती हैं लिहाजा उनको मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। वहीं केतकी सिंह ने सपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष रागोविंद चौधरी को हराया है जिससे उनकी दावेदारी भी काफी पुख्ता मानी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+