राम मंदिर के साथ ही बनकर तैयार हो जाएगा योगी का ये ड्रीम प्रोजेक्ट, जानिए सरकार ने क्यों झोंकी ताकत

लखनऊ, 8 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में अयोध्या हमेशा से सरकार के एजेंडे में शामिल रहा है। खासतौर से उस समय जब बीजेपी की सरकार हो। अयोध्या में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट को लेकर सरकार अपने स्तर पर तैयारियां चला रही है लेकिन उसमें भी कुछ ऐसी परियोजनाएं हैं जो सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल होती हैं। उसी तरह का प्रोजेक्ट अयोध्या में बन रहे श्रीराम एयरपोर्ट का है। योगी सरकार की कोशिश है कि आने वाले आम चुनाव से पहले जैसे ही राम मंदिर निर्माण का काम समाप्त होगा वैसे ही यहां मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का काम भी पूरा हो जाएगा। इसको लेकर सरकार ने अपनी तैयारियों को अमली जामा पहनाने का काम शुरू कर दिया है।

केंद्रीय उड्‌डयन मंत्रालय और यूपी सरकार के बीच हुई लीज

केंद्रीय उड्‌डयन मंत्रालय और यूपी सरकार के बीच हुई लीज

दरअसल मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम इण्टरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या के प्रथम चरण के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा क्रय की गयी 317.855 एकड़ भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को हस्तांतरित की गयी। इसके लिए प्रदेश के नागरिक उड्डयन विभाग एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मध्य लीज एग्रीमेण्ट का निष्पादन किया गया। मुख्यमंत्री जी की उपस्थिति में अपर मुख्य सचिव नागरिक उड्डयन एवं भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष के मध्य लीज एग्रीमेण्ट दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट की होगी शुरुआत

इसपर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन स्मृतियों को समर्पित होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के निर्माण की प्रक्रिया की आज शुरुआत हुई है। इस शुरुआत के अवसर पर प्रदेश सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के मध्य भूमि लीज एग्रीमेंट की कार्यवाही सम्पन्न होना अत्यन्त अभिनन्दनीय पहल है। उन्होंने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को राज्य सरकार के साथ समयबद्ध ढंग से इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया।

अयोध्या का हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ना काफी अहम

अयोध्या का हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ना काफी अहम

सीएम ने कहा कि आज बासन्तिक नवरात्रि की पावन तिथि है। नवरात्रि की पावन तिथि भारत की सनातन परम्परा में ऊर्जा के संचार की तिथि के रूप में मानी जाती है। ऊर्जा एक सकारात्मक विकास का प्रतीक भी है। विकास का यह प्रतीक अयोध्या जैसी पावन नगरी के साथ जुड़ा हो, तो देश व दुनिया को प्रफुल्लित करता है। उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण दिन है। जब भारत की एक प्रमुख प्राचीन नगरी अयोध्या, जिसे भारत के आस्थावान नागरिक एक पवित्र नगरी के रूप में देखते हैं, उसे वायु सेवा से जोड़ा जा रहा है।

समयबद्ध ढंग से होगा एयरोपार्ट का काम

समयबद्ध ढंग से होगा एयरोपार्ट का काम

अयोध्या इण्टरनेशनल एयरपोर्ट के पहले फेज के कार्य के लिए भूमि की जितनी आवश्यकता थी, अयोध्या के जिला प्रशासन ने इस कार्य को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया है। इससे सम्बन्धित पूरी धनराशि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत करके पहले ही जिला प्रशासन को उपलब्ध करवायी जा चुकी है। इस अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए जितनी भूमि की आवश्यकता है, उसमें से मात्र 86 एकड़ भूमि ही बाकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन तीव्र गति से शेष 86 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने का कार्य करेगा। इस एयरपोर्ट के तीनों फेजों के निर्माण के लिए जितनी भूमि की आवश्यकता पड़ेगी, उतनी भूमि प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध करवायी जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समयबद्ध ढंग से इस एयरपोर्ट के विकास को आगे बढ़ाकर अयोध्या नगरी को दुनिया की सुन्दरतम नगरी के रूप में स्थापित करने के साथ ही हम बेहतरीन कनेक्टिविटी को उपलब्ध कराने में सफल होंगे।

तीन चरणों में होगा एयरपोर्ट का विकास

तीन चरणों में होगा एयरपोर्ट का विकास

श्रीराम अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, अयोध्या के विकास हेतु 821 एकड़ भूमि चिन्हित की गयी है। प्रथम चरण के विकास हेतु 317.8 एकड़ भूमि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को लीज पर दी जा रही है। राज्य सरकार द्वारा इसके विकास हेतु 1008.77 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गयी है। इस एयरपोर्ट का विकास तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण में वायुयानों हेतु 2200 मीटर 45 मीटर रनवे सहित अन्य सुविधाओं का निर्माण होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+