योगी सरकार के मंत्री बोले, जो अपराधी है, दोषी है मरेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट चला रही है, इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने पिछले 72 घंटों में ताबड़तोड़ 18 एनकाउंटर किया। इन एनकाउंटर में चार अपराधियों को पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया और उन्हें धर दबोचा। इन एनकाउंटर में कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं इन तमाम एनकाउंटर के बाद यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसी अपराधी को संरक्षण नहीं है इस सरकार में, जो अपराधी है, जो दोषी है, वो मरेगा। मतलब जो अपराध की श्रेणी में आएगा उसपर कानून पूरा काम करेगा और कोई उसको संरक्षण नहीं देगा।

swatantra dev

गौरतलब है कि पुलिस के एनकाउंटर में एक इनामी बदमाश ढेर हुआ है। वहीं तीन कुख्यात बदमाश पुलिस की गोलियों से घायल हुए है जिनका इलाज चल रहा है। ये एनकाउंटर यूपी के 10 जिले मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, बुलंदशहर, शामली, हापुड़, मेरठ, सहारनपुर, बागपत, कानपुर और लखनऊ में एनकाउंटर हुए।आंकड़ों के अनुसार, अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ के मामले में पश्चिम उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा।

उत्तर प्रदेश की पुलिस और एसटीएफ की टीम को बड़ी सफलता तब हाथ लगी जब इनामी कॉन्ट्रैक्ट किलर इंद्रपाल को मुजफ्फरनगर एनकाउंटर में मार गिराया गया। यूपी पुलिस ने ट्विटर पर अपने आधिकारिक अकाउंट से घोषणा करते हुए बताया, 'जॉइंट टीम की मुठभेड़ में 25,000 रुपये के इनामी बदमाश इंद्रपाल जाट को मार गिराया गया।

इसे भी पढ़ें- नोएडा में खाकी की खूनी दादागीरी: नशे में धुत दारोगा ने दो युवकों को मारी गोली, फर्जी एनआउंटर का आरोप

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+