ललितपुर मामले में योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, 29 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

ललितपुर मामले में योगी सरकार ने की बड़ी कार्रवाई, 29 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

लखनऊ, 04 मई: ललितपुर जिल के पाली थाने के सरकारी क्वार्टर में रेप पीड़िता के साथ थाना प्रभारी द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद सियासत तेज हो गई थी। तो वहीं, योगी सरकार ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पाली थाने के 6 एसआई, 6 हेड कॉन्स्टेबल, 10 आरक्षी, 5 महिला आरक्षी, एक ड्राइवर और एक फॉलोवर समेत 29 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किए गए हैं। हालांकि, आरोपी एसएचओ को पहले ही निलंबित कर दिया गया था।

Yogi govt took action against 29 policemen in Lalitpur

Recommended Video

    Lalitpur Case: दुष्कर्म मामले में CM Yogi पर बरसे Priyanka Gandhi और Akhilesh yadav | वनइंडिया हिंदी

    इस मामले में कानपुर जोन के एडीजी भानु भास्कर ने जानकारी देते हुए बताया कि पाली थाने के सभी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वहीं इस मामले में डीआईजी झांसी जोगेंद्र कुमार को जांच सौंपी गई है, जो 24 घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट देंगे। पाली थाने के जो स्टाफ लाइन हाजिर किए गए हैं उनमें 6 एसआई, 6 हेड कांस्टेबल, 10 आरक्षी, 5 महिला आरक्षी, 1 चालक और 1 फालोवर शामिल हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि किशोरी से रेप मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

    क्या है पूरा मामला
    दरअसल, नाबालिग पीड़िता ने 22 अप्रैल को चार लड़कों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पाली थाने में तहरीर दी थी। आरोप है कि इस दौरान थाने का एसएचओ पीड़िता को अपने सरकारी क्वार्टर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने रो-रोकर अपने ऊपर बीती हैवानित को एसपी को सुनाई थी, जिसके बाद एक्शन लेते हुए आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया। इस मामले में पुलिस ने एसएचओ समेत छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    फरार है एसएचओ
    इधर, मुकदमा दर्ज होने की खबर मिलते ही आरोपी थानाधिकारी तिलकधारी सरोज फरार हो गया था। जिसकी तलाश में डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने तीन पुलिस टीमें गठित की हैं। आरोपी दरोगा की तलाश में सर्विलांस टीम भी लगी है। उसकी तलाश में प्रयागराज के गंगापार इलाके में देर रात दबिश दी गई। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। डीआईजी का कहना है आरोपी दरोगा की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। उधर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए डीआईजी जोगेंद्र कुमार ललितपुर में कैंप कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+