योगी सरकार ने नहीं पूरा किया वादा, अब स्कूल में ठिठुर रहे बच्चे
मथुरा। यूपी सरकार सरकारी स्कूलों में बच्चों को अनेक सुविधाएं देती है लेकिन आज भी सरकारी स्कूलों के बच्चे इन सुविधाओं से वंचित हैं। योगी सरकार ने सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चो के लिए जर्सी देने की बात कही थी। आधा दिसंबर बीत गया लेकिन बच्चों को अभी तक जर्सी नहीं मिली है और ठंड में बच्चे बिना जर्सी पहनकर आने को मजबूर हैं। क्लास में बैठे-बैठे कांपते हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार एक ओर तो शिक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने की बात करती है। जब हमारी टीम ने मथुरा के कई सरकारी स्कूलों की पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गयी। सरकार सर्व शिक्षा अभियान के तहत हजारों बच्चों को सुविधा देती है, स्कूल बैग, यूनिफार्म देती है। सरकार ने इन सर्दियों में स्कूली बच्चों को जर्सी देने की बात कही थी। फर्श पर स्कूल में नीचे बैठकर पढ़ते ये बच्चे मथुरा के सरकारी स्कूल के हैं जिनमें से कई बिना स्वेटर के स्कूल आने को मजबूर हैं।

ठंड में ठिठुरते बच्चों से हमने बात की तो उनका साफ तौर पर कहना था कि हम इतने गरीब हैं कि घर वाले हम लोगों को स्वेटर नही दिला सकते। सरकार ने स्वेटर देने का वादा किया था और अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी जर्सी या स्वेटर नहीं मिला है, स्कूल आते हैं तो हमको ठण्ड लगती है। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली नंदिनी से बात की तो उसने बताया कि मेरे पापा नहीं हैं और मेरी मम्मी बड़ी मुश्किल से घर को चलाती है, ऐसे में वो घर को चलाये कि मुझे स्वेटर दिलाये।












Click it and Unblock the Notifications