मिशन रोजगार: यूपी में 3209 नलकूप चालकों को योगी सरकार ने बांटे नियुक्ति पत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 3209 नलकूप चालकों को योगी सरकार ने नियुक्ति पत्र बांटे। किसानों को सिंचाई में आ रही समस्या के समाधान के लिए नलकूप चालकों के खाली पड़े पदों पर भर्ती निकाली गई थी जिसकी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिन 3209 नलकूप चालकों को भर्ती परीक्षा के बाद चयनित किया गया है, उनमें से 516 महिलाएं हैं। योगी सरकार ने रोजगार मिशन और महिला सशक्तिकरण की तरफ बढ़ाया गया कदम बताया है। सीएम योगी ने कहा कि नलकूप चालकों का यह दायित्व है कि किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा मिले।

Yogi govt gave appointment letter to tube well operator

नलकूप चालकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को योगी सरकार ने निर्देश दिए थे। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया पूरी कर रिजल्ट घोषित किया और 3209 नलकूप चालकों के चयन की सूची सिंचाई विभाग को भेज दी। नलकूप चालकों ने जिन जनपदों में काम करने की इच्छा जताई थी, वहां के लिए उनको सिंचाई विभाग ने कार्य आवंटित कर दिया है। नियुक्ति पत्र पाने के बाद नलकूप चालक जनपदों में जाकर कार्यभार संभाल लेंगे। नलकूप चालकों की नियुक्ति से नलकूप का संचालन और रखरखाव ठीक से होगा। किसानों को खेत के लिए पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।

उत्तर प्रदेश के सिंचाई (यांत्रिक) विभाग में 34,401 राजकीय नलकूप हैं जिनको चलाने के लिए कुल 18811 पद स्वीकृत हैं। यहां फिलहाल सिर्फ 9198 नलकूप चालक कार्यरत हैं। एक नलकूप चालक चार नलकूप का काम देखते हैं जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 9 दिसंबर से प्रदेश में 12407 नलकूप चालक हो जाएंगे इससे सिंचाई व्यवस्था का प्रबंधन पहले से बेहतर हो पाएगा। प्रदेश में योगी सरकार मिशन रोजगार चला रही है। इसी सप्ताह 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई और सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र दिए गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+