G20 Summit को अवसर की तरह भुनाएगी योगी सरकार, जानिए क्या हैं तैयारियां
G20 Summit को लेकर सीएम योगी ने अपने अधिकारियों को सख्त हिदायतें दी हैं। उत्तर प्रदेश सरकार जी-20 शिखर सम्मेलन के हिस्से के रूप में 11 कार्यक्रमों की मेजबानी करेगी और इसके लिए योजना और तैयारी शुरू कर दी है।

G20 Summit in UP : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ब्रांड यूपी को पूरे विश्व में फैलाने के लिए और विश्वसनीय बनाने के लिए कोई मौका चूकना नहीं चाहती है। यूपी में एक तरफ जहां सरकार ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2023 (Global Investor Summit 2023) की तैयारियों में जुटी है वहीं दूसरी ओर राज्य में G20 के तहत होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी सरकार ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवाद शुरू कर दी है। अधिकारियों की माने तो यूपी को जी 20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit in UP) के तहत 11 काय्रक्रमों की मेजबानी करने का मौका मिलेगा और इस दौरान सरकार यूपी की ब्रांडिंग को लेकर पूरा जोर लगाएगी।

G20 के तहत 11 कार्यक्रमों की मेजबानी करेगा यूपी
राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार जी-20 शिखर सम्मेलन के हिस्से के रूप में 11 कार्यक्रमों की मेजबानी करेगी और इसके लिए योजना और तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारी ने कहा कि कुछ प्रमुख देशों के गणमान्य लोगों के कार्यक्रमों में शामिल होने की उम्मीद है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि मेहमानों के ठहरने के दौरान आतिथ्य में कोई कमी न हो।

भारत इस वर्ष G-20 देशों का कर रहा नेतृत्व
भारत इस वर्ष G-20 देशों का नेतृत्व कर रहा है और अंतिम शिखर सम्मेलन से पहले देश के कई हिस्सों में होने वाली लगभग 100 तैयारी बैठकों के साथ दिल्ली में शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। जी 20 के समूह में यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोपीय संघ, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, गणराज्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है। कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और तुर्की इसके सदस्य हैं।

मेजबानी वाले शहरों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर फोकस
शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेजबान शहरों के बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं। सम्मेलन शहरों में यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना होगा। जी-20 शिखर सम्मेलन राज्य की कला, संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करेगा। इसके लिए अभी से एक पूरी योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि शानदार स्थानीय व्यंजनों और पेय के अलावा आगंतुकों की पसंद का भी ध्यान रखा जाए।
Recommended Video


अतिथियों के लिए चल रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां
सरकार मेहमानों का विशेष ध्यान रखने की तैयारी कर रही है। अतिथियों के आतिथ्य को प्रदर्शित करने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, मेहमानों को हाई-स्पीड इंटरनेट और ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) उपहार भी मिलेंगे। जी-20 सम्मेलन के अतिथियों के स्वागत के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की योजना अंतिम चरण में है और संस्कृति एवं पर्यटन विभाग ने शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव के नेतृत्व में एक समिति का गठन कर दिया है जो सांस्कृतिक कार्यक्रमों की देखरेख करेगी।

जी 20 के कार्यक्रम यूपी के लिए एक बड़ा अवसर
आगरा, लखनऊ, वाराणसी और मेरठ के संभागायुक्त कार्यक्रमों के लिए अपने-अपने शहरों की तैयारियों की कार्ययोजना बना रहे हैं। साथ ही मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र भी अपने स्तर पर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। दिसंबर में जी-20 सम्मेलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच विस्तृत चर्चा हुई थी। मुख्यमंत्री ने कई बार अधिकारियों की यह हिदायत दी है कि जी20 के तहत होने वाले सम्मेलन यूपी के लिए एक अवसर की तरह हैं और इनमें किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications