अग्निवीरों के लिए योगी सरकार ने खोला खजाना, UP Police और PAC में मिलेगा आरक्षण
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अग्निवीरों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अग्निवीर को उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जवानों को UP Police और PAC में आरक्षण का लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यह भी कहा गया कि अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन कुछ राजनीतिक दल अग्निवीर योजना को लेकर राजनीति कर रहे हैं और युवाओं को गुमराह कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर या फैसला लिया। इस दौरान उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि अग्निवीर जब अपनी सेवा देने के बाद वापस लौट कर आएंगे तो उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस सेवा और पीएसी में इन नौजवानों को प्राथमिकता के आधार पर समायोजन की सुविधा दी जाएगी।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आज अग्निवीर में प्रदेश का युवा उत्साह के साथ भर्ती हो रहे हैं। अपनी सेवा के बाद वापस आने के बाद यूपी पुलिस और पीएसी में अग्निवीरों को भर्ती करने के चलते प्रदेश को ट्रेंड और अनुशासित युवा मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारी सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेना में रिफॉर्म के इस अभियान को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सर्वोपरि मानते हुए हमें आगे बढ़ाना चाहिए।
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के 6 नोड में हजारों करोड़ का निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के 6 नोड्स में हजारों करोड़ रुपए का निवेश आया है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मोस डायनेमिक्स लिमिटेड का काम हो या ब्रह्मोस मिसाइल बनाने की दिशा में प्रगति, हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारी सेना भी उसी गति से आगे बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना में अग्निवीर योजना को आगे बढ़ाया गया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ राजनीतिक दलों के लिए उनकी अपनी राजनीति देश से बड़ी हो गई है। वे देश की कीमत पर भी राजनीति करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दल हर प्रगति के कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications