UP: योगी सरकार का कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, दो दिन की छुट्टी का ऐलान
UP News: दीपावली का त्योहार देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। सीएम योगी ने 1 नवंबर को यूपी में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। सीएम की इस घोषणा के बाद अब उत्तर प्रदेश में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को दीपावली का अवकाश रहेगा।
हालांकि, योगी सरकार ने अगले शनिवार 09 नवंबर को शासकीय कार्यालय सामान्य दिनों की तरह खुले रहने की शर्तां के साथ 1 नवंबर को अवकाश घोषित किया है। बता दें, इससे पहले प्रदेश में 31 अक्टूबर को ही सार्वजनिक अवकाश घोषित था। लेकिन, अब इसके साथ ही 01 नवंबर को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है।

01 नवंबर को अवकाश घोषित किए जाने को लेकर आदेश भी जारी किया गया है। ऐसे में अब प्रदेश में दो दिनों तक अवकाश रहेगा। आपको बता दें कि इस बार दिवाली यूपी सहित कई राज्यों में 31 अक्टूबर की शाम से 1 नवंबर की शाम 6 बजे तक मनाई जाएगी। जिसको लेकर योगी सरकार की तरफ से कर्मचारियों को 1 नवंबर की छुट्टी दी गई है।
सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले
01 नवंबर की छुट्टी घोषित होने के साथ ही सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। दरअसल, 30 अक्टूबर से 2 नवंबर तक यूपी में सरकारी छुट्टियां की घोषणा पहले से ही थी और तीन नवंबर को रविवार पड़ रहा है। लेकिन, 1 नवंबर को कुछ विभागों की छुट्टी नहीं थी। प्राथमिक स्कूल और सरकारी ऑफिस 1 नवंबर को खुलने थे। इसको देखते हुए सीएम योगी ने 1 नवंबर को छुट्टी घोषित कर दी।












Click it and Unblock the Notifications