UP में पावर सप्लाई के लिए योगी सरकार ने दी कितने हज़ार करोड़ की सब्सिडी, आप भी जानिए
यूपी की योगी सरकार लोगों को 24 घंटे बिजली देने के लिए दिन रात काम कर रही है। योगी ने यूपी में चार पावर प्लांट स्थापित करने का ऐलान किया है। वहीं दूसरी ओर सरकार लोगों को बिजली देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।

Power subsidy in up: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली बीजेपी की सरकार ने यूपी में किसानों को बिजली मुहैया कराने के लिए कितने हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है। क्या इस बारे में आप जानते हैं। यदि नहीं तो हम आपको बताते हैं कि यूपी में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए योगी सरकार ने किस तरह से हजारों करोड़ रुपये खर्च किए हैं। ये दावा सरकार की ओर से ही किया गया है।
23 हजरा करोड़ की सब्सिडी दे चुकी है सरकार
पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अनुसार, उपभोक्ताओं के कंधों से महंगाई का बोझ कम करने के लिए राज्य सरकार द्वारा 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की बिजली सब्सिडी प्रदान की गई है।चालू वित्त वर्ष में सरकार ने 24 घंटे बिजली आपूर्ति के साथ घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को कुल 6,503 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी।
इन प्रमुख क्षेत्रों में दी गई सब्सिडी
इसी तरह निजी नलकूपों के लिए 7,097 करोड़ रुपये, कृषि के लिए 1,250 करोड़ रुपये, बुनकरों को 250 करोड़ रुपये और घाटे की फंडिंग के लिए 8,007 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है। कुल मिलाकर, राज्य सरकार ने 23,107 करोड़ रुपये की सब्सिडी को मंजूरी दी।
यूपीपीसीएल के अधिकारियों के मुताबिक,
राज्य सरकार लाइन लॉस को कम करने में कामयाब रही है। 2016-17 में, राज्य ने 21.47% लाइन लॉस दर्ज किया जो जनवरी 2023 तक घटकर 17.62% हो गया। बिजली विभाग ने बिलिंग सिस्टम में भी सुधार किया है। बिजली उपभोक्ताओं को अब उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बिल भेजा जा रहा है। उपभोक्ता अपना बिजली बिल ऑनलाइन भी जनरेट कर सकते हैं।
जनसेवा केंद्रों पर भी कर सकते हैं बिजली का भुगतान
इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवा केन्द्रों (सीएससी) के माध्यम से बिजली बिलों के भुगतान की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों (विद्युत सखियां), राशन की दुकानों, सहकारी समितियों और बिलिंग एजेंसियों, जहां उपभोक्ता बिल पुनरीक्षण किया गया है, के मीटर रीडरों के माध्यम से पिछले दो वर्षों के बिजली बिलों का भुगतान करने की व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications