पीएम से मुलाकात के बाद जितिन की तय हुई योगी कैबिनेट में एंट्री, कुछ चौंकाने वाले चेहरे भी होंगे
लखनऊ, 28 अगस्त। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर योगी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि अगले तीन-चार दिनों में योगी कैबिनेट का विस्तार हो सकता है और उसमें उत्तर प्रदेश के जातीय समीकरणों को साधने की कवायद हो सकती है। फिलहाल उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर जो अटकलें लगाई जा रही हैं उसमें कई नाम सामने आए हैं। इन नामों में प्रमुख तौर पर कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद और अपना दल के आशीष पटेल का भी नाम शामिल है।

उत्तर प्रदेश में हालांकि इससे पहले भी योगी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों का बाजार गर्म हो चुका है। हालांकि तब यह कहा गया था अब अगले विधानसभा चुनाव में केवल 7 महीने बचे हैं लिहाजा योगी सरकार और बीजेपी नए मंत्री बनाने का खतरा मोल नहीं ले सकती। लेकिन पिछले दिनों दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। इस बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह , महामंत्री संगठन सुनील बंसल के बीच 3 घंटे तक मंथन चला था।
ऐसा माना जा रहा है कि दिल्ली में इस महत्वपूर्ण बैठक के बाद योगी सरकार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रही है । भाजपा सूत्रों की माने नए मंत्रियों की सूची फाइनल कर ली गई है और 3 या 4 अक्टूबर को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है।
इन चेहरों को मिल सकता है मौका
जितिन प्रसाद
कांग्रेस छोड़ बीजेपी जॉइन करने वाले जितिन प्रसाद को MLC बनाने के बाद योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। कल जितिन प्रसाद अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद जितिन प्रसाद ने अपने ट्विटर एकाउंट से फोटो भी शेयर किया था।

संजय निषाद
संजय निषाद को लेकर भी चर्चा है कहां चला कि संजय निषाद को भी योगी मंत्री बजे में मिल सकती है। निषाद लगातार केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं कुछ दिन पहले उन्होंने राष्ट्रीय जेपी नड्डा और गृह मंत्री से मुलाकात की थी इस बैठक में सीएम योगी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संगठन मंत्री सुनील बंसल भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि संजय निषाद को भी विधान परिषद की सदस्यता के बाद योगी कैबिनेट में जगह दी जा सकती है।
कृष्णा पासवान
फतेहपुर की खागा से विधायक है। संगठन में उपाध्यक्ष भी रही है। पासी जाति से आती है। कहा जा रहा है कि दलितों में गैर जाटव को जोड़ने के लिए पार्टी ने मौका दे सकती है। इन्हें भी योगी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है
संगीता बलवंत बिंद
गाजीपुर की सदर विधानसभा से पहली बार विधायक बनी डॉ. संगीता को भी योगी कैबिनेट में जगह मिल सकता है। संगीत महिला है और बिंद समाज से आती है। पूर्वांचल के गाजीपुर से योगी सरकार में अभी तक कोई मंत्री नही है। कहा जा रहा है कि गाज़ीपुर को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व को मांग लंबे समय से चल रही थी।
तेजपाल सिंह नागर
गुर्जर समाज से आने वाले तेजपाल पिछले 2 बार से दादरी से विधायक है। पार्टी पश्चिमी यूपी में किसानो और गुर्जर समुदाय को साधने के लिए तेजपाल को मौका दे सकती है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति ने किया अंबेडकर विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले महिला छात्रावास का शिलान्यास,CM योगी रहे उपस्थित
सोमेंद्र तोमर
मेरठ के दक्षिणी विधानसभा से विधायक है। ये पहली बार विधानसभा में पहुंचे है। पश्चिमी यूपी में जाटों की नाराजगी को देखते हुए पार्टी जाट नेता को मौका दे सकती है। इन नामों के अलावा अनुप्रिया पटेल की पार्टी से भी आशीष पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है भाजपा ने इनको पहले एमएलसी का तोहफा दे दिया था।
संगठन के लोगों का सरकार के समायोजन मुश्किल
इसके अलावा एमपी सेंथवार और राहुल कोल के साथ ही संजय गोंड के नाम पर भी चर्चा चल रही है। भाजपा सूत्रों की माने तो संगठन आलाकमान ने यह तय किया है की जिन लोगों को भी समर्थन में दायित्व मिल चुका है अब उन्हें सरकार में जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी और नए चेहरों को ही मौका दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications