बीयर बार का उद्घाटन करके फंसी स्वाति सिंह, योगी आदित्यनाथ ने मांगा जवाब
स्वाति सिंह से योगी आदित्यनाथ ने मांगा जवाब, लखनऊ में बीयर बार का उद्घाटन करने के बाद आई थी चर्चा में
लखनऊ। योगी सरकार में मंत्री स्वाति सिंह लखनऊ स्थित बियर बार का उद्घाटन करके चर्चा में आ गई हैं, इस उद्घाटन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर साझा हो रही है। जिसके बाद आखिरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में कार्रवाई की है। योगी आदित्यनाथ ने स्वाति सिंह से इस मामले में जवाब मांगा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों का संज्ञान लेते हुए उनसे इस मामले में जवाब मांगा है।

आपको बता दें कि 20 मई को स्वाति सिंह के लखनऊ स्थित एक बीयर बार के उद्घाटन में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर साझा की गई थी। सोशल मीडिया पर तस्वीरों के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री ने स्वाति सिंह से जवाब तलब किया है। वहीं कांग्रेस ने स्वाति सिंह को मंत्री पद से हटाने की मांग की है। स्वाति सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हैं।

स्वाति सिंह लखनऊ में जिस बार का उद्घाटन किया था, उसमें उनके पति दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे, तस्वीरों में उन्हें रिबन काटते हुए देखा जा सकता हैष कार्यक्रम में रायबरेली के एसपी गौरव पांडे और उनकी पत्नी नेहा पांडे भी मौजूद थीं, नेहा उन्नाव की एसपी हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद कांग्रेस ने स्वाति सिंह और भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि इन तस्वीरों से भाजपा का असली चेहरा सामने आ गया है। एक तरफ जहां प्रदेश की महिलाएं शराब बंदी की मांग कर रही हैं तो दूसरी तरफ मंत्री बियर बार का उद्घाटन कर रही हैं, इससे साफ होता है कि योगी सरकार शराब को प्रमोट कर रही है, सरकार के इस रवैये के खिलाफ हम प्रदर्शन करेंगे।
इसे भी पढ़ें- गाय के दूध से रोजा इफ्तार करने वाले शख्स ने बताई मुसलमान की परिभाषा
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने स्वाति सिंह को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि यह योगी सरकार के दूसरे चेहरे को दिखाता है, हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री मंत्री को तुरंत पद से हटाएं और उनके खिलाफ बयान जारी करें। भाजपा गिरगिट की तरह से रंग बदलती है, सत्ता में आने से पहले उसने बड़ी-बड़ी बातें की थी, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह सबकुछ भूल जाती है।












Click it and Unblock the Notifications