किसानों के बहाने योगी ने साधा अखिलेश-माया पर निशाना
किसानों के बहाने योगी ने साधा अखिलेश-माया पर निशाना
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज फसल ऋण मोचन योजना के तहत पात्र किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र वितरण समारोह में भाजपा को किसानों की हितैषी बताते हुए पूर्ववर्ती सरकारों को निशाने पर लिया। गुरूवार दोपहर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद दोनों ही नेताओं ने कहा कि उनकी सरकार किसानों की हालत में सुधार पर जोर दे रही है।

Recommended Video

योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा की सरकारों ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। योगी ने कहा कि बीते 14-15 साल में किसान सरकार की प्राथमिकता में ही नहीं थे और यही वजह है कि किसानों की हालत यूपी में अच्छी नहीं। उन्होंने पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यूपी में तो नेताओं के बड़े-बड़े मकान बन जाते थे, जीते जी लोग अपना स्मारक भी बना लेते थे।
राजनाथ सिंह ने कहा कि फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलने वाले कर्ज से उनको फायदा होगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि जो देश का अन्नदाता है, वो हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने 2022 तक किसानों की आय को गोदुना करने का वादा किया है और हम उसे पूरा करने के लिए लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications