प्रचंड जीत से गदगद योगी, बोले- जनता ने परिवारवाद और वंशवाद को तिलांजलि दी

लखनऊ, 10 मार्च: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद सूबे में फिर से सरकार बनाने जा रही है। जीत की खुशी के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की जनता का आभार जताया। वहीं पीएम मोदी को इस जीत के लिए धन्यवाद दिया। योगी ने अपने भाषण में कहा कि लोगों ने परिवारवाद, वंशवाद को इस चुनाव के जरिए करारा जवाब दिया है।

Recommended Video

    UP Election 2022: Mulayam Singh की छोटी बहू और पोती ने किया CM Yogi का राजतिलक | वनइंडिया हिंदी
     BJPs victory

    सूबे में बीजेपी की जीत के बाद पार्टी मुख्यालय पहुंचे योगी आदित्यनाथ को मंच पर मौजूद अन्य नेताओं ने रंग लगाया। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस दौरान होली खेली। वहीं जीत के बाद अपने संबोधन में उन्होंने यूपी की जनता का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा चार राज्यों में सरकार बनने जा रही है। जनता ने बीजेपी को भरपूर आशीर्वाद दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी समेत सभी नेताओं का अभिनंदन करता हूं। योगी ने कहा की यूपी देश की आबादी का सबसे बड़ा राज्य है। यूपी पर सबकी निगाहें थी। बीजेपी और उनके सहयोगी दल ने यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है।

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकास और सुशासन को जनता ने फिर से आशीर्वाद दिया है। प्रधानमंत्री समेत अन्य नेताओं का मैं अभिनंदन करता हूं। योगी ने जनता का आभार जताते हुए कहा की बीजेपी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से बीजेपी की सरकार बनी है। पहली बार सात चरणों में हुए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। जनता ने भ्रामक प्रचार को दरकिनार करते हुए बीजेपी को जिताया है।

    योगी ने कहा कि पीएम ने यूपी को पूरा समय दिया। यूपी के विकास के लिए पीएम का सहयोग प्राप्त होता है। केंद्र सरकार के सहयोग सी प्रचंड बहुमत मिला है। इसके लिए राष्ट्रवाद विकास के मॉडल को लेकर आगे बढ़ना होगा। आपने देखा होगा कि बीजेपी की डबल इंजन की सरकार ने बेहतर माहौल दिया। पीएम के मार्गदर्शन में योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया गया। जातिवाद, परिवारवाद को जनता ने दरकिनार कर दिया। आज बीजेपी का हर कार्यकर्ता इस जीत का हकदार है। दुनिया के लोकप्रिय नेता पीएम मोदी की वजह से आज पूरे देश में विकास हो रहा है।

    योगी ने कहा की जनता ने जो जनादेश दिया है उसपर खरा उतरना ही होगा। महिलवाओं ने सरकार को पूरा समर्थन दिया है इसीलिए बीजेपी सरकार आज यूपी में इतिहास कायम करने जा रही है। यह प्रचंड बहुमत भाजपा के राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मॉडल को उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का आशीर्वाद हैं। इस आशीर्वाद को स्वीकार करते हुए हम लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास को आगे बढ़ाना होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+