पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथी पर योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके लिखा भारतीय राजनीति में ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के पर्याय रहे, पूर्व रक्षा मंत्री एवं गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म भूषण' मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आपका सादगी एवं शुचितापूर्ण जीवन हम सभी के लिए पाथेय है।

बता दें कि मनोहर पर्रिकर का जन्म 13 दिसंबर 1955 को गोवा में हुआ था। वह काफी लंबे समय तक गोवा के मुख्यमंत्री रहे। वह अपने अंतिम समय में भी गोवा के मुख्यमंत्री थे। इसके साथ ही अक्टूबर 2014 से मार्च 2017 के बीच वह देश के रक्षामंत्री रहे। जनवरी 2020 को उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

manohar parrikar

मनोहर पर्रिकर ने ही 2013 में नरेंद्र मोदी का नाम प्रधानमंत्री के तौर पर प्रस्तावित किया था। वह राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजा गया था। वह पहले आईआईटी में पढ़े व्यक्ति हैं जोकि विधायक बने। इसके साथ ही पहले आईआईटीएन हैं जो देश के मुख्यमंत्री बने। गोवा के पहले नेता थे जो केंद्र में कैबिनेट मंत्री बने।

मनोहर पर्रिकर ने अपनी पढ़ाई लोयोला हाई स्कूल से की थी। इसके बाद वह वह 10वीं की पढ़ाई अमोंकर विद्या मंदिर से की थी। इसके बाद वह आईआईटी बॉम्बे में गए और यहां से उन्होंने आगे की बढ़ाई की। पर्रिकर युवावस्था में ही आरएसएस से जुड़ गए और मपूसा से ही संघ के लिए काम करने लगे। इसके साथ ही वह अपना प्राइवेट बिजनेस भी कर रहे थे। 26 साल की आयु में वह संघचालक बन गए। वह राम जन्मभूमि आंदोलन से भी जुड़े, इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें संघ में प्रचारक के तौर पर भी जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+