योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों का निर्देश 20 घंटे काम के लिए तैयार हो जाइए

योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों का साफ संकेत या तो 20 घंटे काम करने के लिए तैयार रहिए या फिर चले अपने रास्त पर चलिए।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता में आने के बाद लगातार ताबड़तोड़ फैसले लिए हैं, इसी कड़ी में उन्होंने प्रदेश के अधिकारियों को साफ संदेश दे दिया है कि अगर आप 18-20 घंटे काम नहीं कर सकते हैं तो विदाई के लिए तैयार हो जाइए। उन्होंने अधिकारियों को साफ संदेश दे दिया है कि अगर यूपी की कायापलट करने के लिए आप 18-20 घंटे काम नहीं कर सकते हैं तो आप जा सकते हैं।

10 बजे तक पहुंच जाएं दफ्तर

10 बजे तक पहुंच जाएं दफ्तर

सरकार में आते ही पहले मुख्यमंत्री ने अवैध बूचड़खानों पर हमला बोला और फिर उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो दल का गठन किया, जिसके चलते वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ अभी भी रुकने के मूड में नही हैं। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को साफ निर्देश दे दिए हैं कि वह ऑफिस 10 बजे तक पहुंच जाएं, इसके साथ ही दफ्तरों में जल्द ही बायोमिट्रिक मशीनें भी लगाई जाएंगी।

हर भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री

हर भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री

गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की जनता ने उनपर भरोसा किया है और उनके साथियों पर बड़ी जिम्मेदारी है, लिहाजा पार्टी के कार्यकर्ताओं को प्रदेश को नई पहचान देने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास यह बड़ी चुनौती है, जो लोग 18-20 घंटे काम कर सकते हैं वह हमारे साथ रुक सकते हैं, बाकियों को अपने रास्ते पर चलना चाहिए। अगले दो महीने में हम इस तरह का माहौल बनाएंगे कि लोगों को बदलाव दिखना शुरु हो जाएगा, मैं अकेले प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं हूं, सभी भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री हैं, हमें यूपी को नई पहचान देनी है, इसे भ्रष्टाचार मुक्त बनाते हुए यहां कानून का राज स्थापित करना है।

गुंडों को भेजा जाएगा जेल

गुंडों को भेजा जाएगा जेल

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैंने पीडब्ल्यूडी को साफ कर दिया है कि वह प्रदेश की सड़कों को 15 जून तक गड्ढे से मुक्ति दिलाएं और प्रदेश में बिजली आपूर्ति के लिए विभाग को निर्देश दे दिया है। पिछली सरकार में जिन गुंडों को आश्रय दिया गया था वो या तो प्रदेश छोड़कर चले जाएं वरना उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसी को भूखा नहीं रहने देगी, कोई भी लड़की पैसे के अभाव में अविवाहित नहीं रहेगी, हम किसानों की गेंहूं की पूरी फसल को खरीदेंगे।

मानसरोवर यात्रा के लिए मिलेगा अनुदान

मानसरोवर यात्रा के लिए मिलेगा अनुदान

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही मानसरोवर यात्रियों को 50000 रुपए से एक लाख रुपए तक के अनुदान देने की भी बात कही है। उन्होंने पुलिस को निर्देश दिया है कि हर पुलिस स्टेशन पर स्वच्छ पीने के पानी की व्यवस्था की जाए, इसके अलावा पुलिस स्टेशन के भीत आदर्श नागरिक चार्टर को बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने इसके अलावा तमाम सरकारी विभागों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का भी निर्देश दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+