सपा के नेता की भैंस की तलाश के लिए पुलिस लगाई जाती थी: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा पिछले 4 वर्ष से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। आगे भी 5 साल तक यह मिलता रहेगा। 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपए तक का बीमा दिया जा रहा है। पहले ना अस्पताल में इलाज हो पाता था और ना कोई मदद मिलती थी।

आज 12 करोड़ अन्नदाता किसानों को पीएम किसान निधि का लाभ मिल रहा है। 10 करोड़ गरीब महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन मिला है। गरीबों के लिए जो ये कार्य हो रहा है क्या उसके लिए किसी की जाति, मजहब देखा गया। इसके पीछे एक ही मकसद था सबका साथ, सबका विकास, तुष्टिकरण की राजनीति नहीं होगी। योजनाओं का लाभ व्यक्ति के आधार पर नहीं बल्कि जरूरत के अनुसार लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा।

cm yogi

आपका एक वोट इसका हकदार है। आपने सही जगह वोट दिया तो सही कार्य हो रहा है। अपराधी ठिकाने लगाए जा रहे हैं। गरीबों का कल्याण हो रहा है, विकास के बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं। आस्था का भी सम्मान हो रहा है। जब गलत लोगों को चुनते थे, वो दंगा कराते थे, खेत से फसल भी कटा लेते थे। जब लोग खेत में पंपिंग मशीन लगवाते थे क्योंकि तब बिजली तो आती नहीं थी। क्योंकि सपा को अंधेरा पसंद था। आज तो बिजली दे दी गई है।

सबको बिना भेदभाव के बिजली मिल रही है। सुरक्षा का बेहतर इंतजाम है। पहले लोग गो तश्करों को संरक्षण देते थे। पहले कोई कसाई गाय को खोलकर ले जाता था। कोई सुनवाई नहीं होती थी। सपा के नेता की भैंस की तलाश के लिए पुलिस लगाई जाती थी, लेकिन किसान के लिए पुलिस नहीं लगाई जाती थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+