दूसरे की चोरी पकड़वाने वाले को योगी सरकार देगी इनाम

नई दिल्ली। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में बिजली की व्यवस्था सुधारने को लेकर लगातार कोशिश कर रही है। इस बीच सरकार की ओर से बिजली चोरी पर लगाम के लिए खास ऑफर शुरू किया गया है। आखिर क्या है इस खास ऑफर में और कैसे इससे बिजली चोरी पर लगाम लगेगी...

बिजली चोरी पर लगाम के लिए उठाया खास कदम

दूसरे की चोरी पकड़वाने वाले को योगी सरकार देगी इनाम

योगी आदित्यनाथ सरकार ने बिजली चोरी पर लगाम के लिए इनाम देने की शुरुआत की है। सरकार की ओर से कहा गया है अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे शख्स की बिजली चोरी को पकड़वाता है तो उसे इसके बदले में इनाम दिया जाएगा। सरकार की ओर से ये भी कहा गया है कि जो भी इस तरह की जानकारी मुहैया कराएगा उसकी जानकारी पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

दूसरे की चोरी पकड़वाने वाले को योगी सरकार देगी इनाम

यूपी सरकार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इसको लेकर ट्वीट किया गया है। इसमें कहा गया है कि बिजली चोरी करने वालों को पकड़वा कर उत्तर प्रदेश की उन्नति में साथ दें, सूचना देने वालों की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इस ट्वीट के साथ तस्वीर भी जारी की गई है। इसका सीधा मतलब यही है कि अगर दूसरे की बिजली चोरी कोई पकड़वाता है तो सरकार उसे इनाम देगी। इसमें कुल कंपाउंडिंग का 10 फीसदी मिलेगा। साथ ही इस बात की जानकारी देने वाले का नाम भी गुप्त रखा जाएगा। बिजली चोरी पर लगाम कसने के लिए सरकार ने ये कदम उठाया हैं। सरकार को उम्मीद है कि इससे बिजली आपूर्ति बेहतर होगी। बिजली चोरी पकड़ने वाले कर्मचारियों को भी खास प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+