बुंदेलखंड के लिए योगी आदित्यनाथ बना रहे हैं मेगा प्लान

योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दी नसीहत आपका काम धरना प्रदर्शन नहीं, सरकार की योजनाओं को लोकप्रिय करिए

लखनऊ। बुंदेलखंड में अपने दो दिवसीय दौरे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा कार्यकर्ताओं को साफ निर्देश दिया है कि आपका काम धरना देना नहीं है और ना ही घटनाओं के बाद उसपर प्रतिक्रिया देना। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर सरकार के किसी भी प्रोजेक्ट या विकास कार्य में आपको कुछ गलत दिखता है तो आपका काम धरना देना नहीं है।

बुंदेलखंड पर रहेगी नजर

बुंदेलखंड पर रहेगी नजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आपको अनियमितता दिखती है तो आपको भाजपा कार्यालय में सूचित करना है। झांसी में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंचाई से संबंधित प्रोजेक्ट पर लगातार समीक्षा की जाएगी, इसकी समय समय पर रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजी जाएगी इसके साथ ही यह रिपोर्ट संबंधित विभाग को भी भेजी जाएगी, ताकि बुंदेलखंड में सूखे की समस्या से निपटा जा सके।

झांसी का सुनियोजित विकास होगा

झांसी का सुनियोजित विकास होगा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप विपक्ष में थे तो धरना और प्रदर्शन करना सही था, लेकिन अब आप सत्ता में हैं, अब यह आपका काम नहीं है, आपका काम है सरकार की योजनाओं को लोकप्रिय करना और इसका प्रचार करना। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी है कि बुंदेलखंड को लगातार 15 सालों तक नजरअंदाज किया गया, यहां के विकास के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया गया। लेकिन अब राज्य सरकार इसके लिए जरूरी कदम उठाएगी, इस क्षेत्र में बेहतर और सुनियोजित विकास के लिए हम काम करेंगे।

सिक्स लेन से जोड़ा जाएगा

सिक्स लेन से जोड़ा जाएगा

बुंदेलखंड में सरकार की योजना के बारे में बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम बुंदेलखंड को दिल्ली से जोड़ने के लिए योजना बना रहे हैं और इसे हम सिक्स लेन रोड से जोड़ने की योजना बना रहे हैं। ऐसा होने के बाद यहां उद्योग आएंगे और अगले पांच सालों में लाखों लोगों के लिए रोजगार पैदा होंगे, इसके बाद यहां से बड़े पैमाने पर लाखों युवाओं का पलायन भी रुकेगा।

घोषणा पत्र में था बुंदेलखंड का मुद्दा

घोषणा पत्र में था बुंदेलखंड का मुद्दा

गौरतलब है कि भाजपा ने 2017 के अपने चुनावी घोषणापत्र में कहा था कि वह बुंदेलखंड के विकास के लिए अलग से बुंदेलखंड विकास बोर्ड की स्थापना करेगी। इसके लिए 2 अप्रैल को राज्य सरकार ने 47 करोड़ रुपए का पैकेज भी दिया ताकि लोगों को पीने के पानी की तत्कालीन समस्या से निजात दिलाई जा सके। मई 2016 में पानी से भरे एक वाटर ट्रेन को भी यहां केंद्र की ओर से भेजा गया था, लेकिन जब ट्रेन यहां बिना पानी के पहुंची तो काफी विवाद हुआ था, वायदा किया गया था कि इसमें 70,000 लीटर पानी भेजा जाएगा। ट्रेन को मध्य प्रदेश के रतलाम से बुंदेलखंड भेजा गया था, उस वक्त यहां सूखा पड़ा था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+