YEIDA News: CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर खर्च होंगे 805 करोड़
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए इस बार के बजट 805 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी।

Yamuna Expressway Authority: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी में निवेश लाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यही कारण है कि उनके ड्रीम प्रोजेक्ट को भी उसी तरह तैयार करने की कोशिश की जा रह है जैसी सरकार की मंशा है। Yamuna Expressway Authority के अधिकारियों की माने तो सरकार के टॉप एजेंडे में होने की वजह से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सरकार लगाातर पैसा लगा रही है। हाल ही में सम्पन्न हुए विधानसभा सत्र में इसकी धनराशि को बढ़ाकर 805 करोड़ कर दिया गया था।
5,557 करोड़ रुपये कमाई का लक्ष्य
YEIDA उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास विभाग के तहत कार्य करती है । यह प्राधिकरण 165 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे के साथ भूमि का प्रबंधन करता है। अधिकारियों के मुताबिक नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे में 12.50 प्रतिशत हिस्सेदारी है। ग्रेटर नोएडा में हाल ही में यीडा की वार्षिक बैठक में कहा कि 2023-24 के लिए, प्राधिकरण ने कमाई में 5,557 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है और 5,569 करोड़ रुपये का व्यय निर्धारित किया है।
अलग अलग मदों में यीडा को मिला पैसा
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यीडा को 2023-24 के बजट के तहत नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 805 करोड़ रुपये और मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। जमीन अधिग्रहण के लिए 1851 करोड़ का बजट रखा गया है जबकि निर्माण कार्य पर 1,359 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
यीडा को पिछले बजट से ज्यादा पैसा मिला
इसके अलावा अधिकरियों ने बातया कि YEIDA ने यमुना एक्सप्रेसवे के साथ शैक्षिक हब की योजना बनाई है। 2023-24 के लिए प्रस्तावित बजट 2022-23 के बजट की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है और चालू वित्त वर्ष के लिए संशोधित बजट का दोगुना किया गया है। हालांकि प्राधिकरण ने 2022-23 में कोई नया बैंक ऋण नहीं लिया, लेकिन वित्त वर्ष के दौरान 533.11 करोड़ रुपये का पुनर्भुगतान किया है।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टिकी निगाहें
नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा वर्तमान में दिल्ली से लगभग 75 किलोमीटर स्थित है। यह एक ऐसा वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट है जिसपर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। अधिकारियों के मुताबिक यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट एजी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का विकास किया जा रहा है। हवाई अड्डे का पहला चरण सितंबर 2024 तक पूरा होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications