नूपुर शर्मा के समर्थन में बोले यति नरसिंहानंद सरस्वती, जो उन्होंने कहा वो इस्लामिक किताबों में लिखा है

गाजियाबाद जून 08। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर तथा डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद सरस्वती ने बीजेपी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर नूपुर शर्मा के बयान का समर्थन करते हुए सरकार की आलोचना भी की है। उन्होंने कहा कि नूपुर शर्मा के साथ जो हुआ वो ठीक नहीं हुआ, उनकी कोई गलती नहीं थी। यति नरसिंहानंद ने बिना बीजेपी का नाम लिए कहा कि भारत के कुछ कायर नेता इस्लामिक जिहाद से डर गए हैं, लेकिन मैं नहीं डरने वाला, जो नूपुर शर्मा ने कहा है वो इस्लामिक किताबों में लिखा है।

Yati narsinghanand

17 जून को जामा मस्जिद जाएंगे नरसिंहानंद!

वीडियो में यति नरसिंहानंद सरस्वती ने आगे देश के मौलानाओं को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि वो 17 जून को जुमे वाले दिन दिल्ली की जामा मस्जिद में जाएंगे, जहां वो कई मौलानाओं और धर्मगुरुओं को इस्लामिक किताबें और सीडी दिखाएंगे, जिनमें वहीं कहा गया है जो नूपुर शर्मा ने कहा है। यति नरसिंहानंद ने कहा कि मैं जामा मस्जिद में खाली हाथ और अकेला आऊंगा, मेरे पास सिर्फ मेरा मोबाइल और इस्लामिक किताबें होंगी, हो सकता है कि मुझे मार भी दिया जाए, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।

उमा भारती ने भी किया नूपुर का बचाव

आपको बता दें कि नूपुर शर्मा के बयान के समर्थन में अब कई हस्तियां आ चुकी हैं। बुधवार को बीजेपी नेता उमा भारती ने भी नूपुर शर्मा का बचाव किया। उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि पार्टी ने नूपुर के खिलाफ जो एक्शन लिया है वो एकदम सही है, लेकिन अब उन्हें अकेला कहीं नहीं जाना चाहिए। बीजेपी नेता उमा भारती ने नूपुर शर्मा प्रकरण पर साफ कहा कि नूपुर ने पार्टी लाइन के ख़िलाफ़ जाकर दूसरे धर्म के ख़िलाफ़ बोला, इसलिए पार्टी ने उनके साथ सही किया। हालांकि उन्हें अब भेड़ियों के बीच अकेले नहीं जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+