'क्या आप यमुना से पानी पीने की हिम्मत करेंगे', केजरीवाल के पक्ष में आए अखिलेश, सीएम योगी पर किया कटाक्ष

Akhilesh Yadav: दिल्ली के चुनावी घमासान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की एंट्री हो गई है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने यमुना की सफाई की स्थिति को लेकर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को यमुना नदी में डुबकी लगाने की चुनौती दी। वहीं, अब अखिलेश यादव ने उनपर तंज कसा है।

अखिलेश यादव ने सवाल किया कि क्या आदित्यनाथ अपने ही राज्य मथुरा से यमुना का पानी पीएंगे? इतना ही नहीं, अखिलेश यादव ने शुक्रवार 24 जनवरी को अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'दूसरों को चुनौती देने वाले अपने प्रदेश के अंदर मथुरा से गुजरती यमुना जी में आचमन करके दिखा दें।'

Akhilesh Yadav

दरअसल, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी दुष्यंत गौतम के पक्ष में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सीएम योगी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना को "गंदे नाले" में बदलकर पाप किया है।'

इतना ही नहीं, सीएम योगी ने कहा कि प्रयागराज कुंभ में पूरी यूपी कैबिनेट ने डुबकी लगाई है, लेकिन क्या दिल्ली की यमुना में अरविंद केजरीवाल अपने साथियों के साथ डुबकी लगा पाएंगे? जल का आचमन कर पाएंगे? सीएम योगी ने कहा कि अगर उनमें थोड़ा भी नैतिक साहस है तो उन्हें जवाब देना चाहिए।

दिल्ली के किराड़ी में आदित्यनाथ ने दावा किया कि मथुरा-वृंदावन में श्रद्धालु और संत AAP की हरकतों की वजह से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि AAP की लापरवाही की वजह से यमुना नदी प्रदूषित होकर उनके पास पहुंचती है। उन्होंने केजरीवाल पर नमामि गंगे परियोजना पर केंद्र सरकार के साथ सहयोग न करने का भी आरोप लगाया।

सीएम योगी की इस टिप्पणी पर सपा प्रमुख अखिलेश ने जवाब दिया है। हालांकि, अपने जवाब में अखिलेश यादव ने किसी का नाम नहीं लिया। अखिलेश यादव ने लिखा, 'दूसरों को चुनौती देने वाले अपने प्रदेश के अंदर मथुरा से गुजरती यमुना जी में आचमन करके दिखा दें।'

राजनीतिक गठबंधन और आरोप
समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं। यह गठबंधन 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का विरोध करने के लिए बनाया गया था।

ये भी पढ़ें: 'शांतिपूर्ण माहौल को करना चाहते हैं बाधित', कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने भाजपा-ओवैसी को कुछ यूं घेरा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+