'शांतिपूर्ण माहौल को करना चाहते हैं बाधित', कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने भाजपा-ओवैसी को कुछ यूं घेरा

Delhi Chunav 2025 News: 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। वोटिंग से ठीक पहले सभी राजनीतिक दल एक-दूसरे पर लगातार हमला बोल रहे है। इस बीच, नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने भाजपा और एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को आड़े हाथ लिया।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए संदीप दीक्षित ने कहा, 'हर जगह सांप्रदायिकता लाना उनका काम है...वह सिर्फ उत्तर पूर्वी दिल्ली, ओखला और अन्य जगहों पर चुनाव के समय शांतिपूर्ण माहौल को बाधित करना चाहते हैं। भाजपा ने भी सांप्रदायिकता भड़काने की कोशिश की, लेकिन दिल्ली में यह कामयाब नहीं हुआ।'

Sandeep Dikshit

कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा कि वह (असदुद्दीन ओवैसी) दिल्ली में कांग्रेस की जीत से भी डरते हैं। इस दौरान संदीप दीक्षित ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें यमुना ज्यादा साफ लगती है तो क्या अरविंद केजरीवाल यमुना में डुबकी लगा सकते हैं?

संदीप दीक्षित ने सीएम योगी को धन्यवाद देते हुए कहा, 'मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देना चाहता हूं। गंगा एक्शन प्लान राजीव गांधी सरकार के दौरान साल 1987-88 में शुरू किया गया था। उसके बाद उत्तर प्रदेश में जितनी भी सरकारें रहीं, सभी इस पर काम करती रहीं। पिछले 5-6 महीनों को छोड़कर आज तक ये सवाल (यमुना सफाई) क्यों नहीं उठाया गया?

शीला दीक्षित के समय 7 इंटरसेप्टर लगने थे जो नजफगढ़ और शाहदरा नाले के पानी को साफ करते। दिल्ली की बर्बाद यमुना के लिए सीधे तौर पर अरविंद केजरीवाल जिम्मेदार हैं। मुझे नहीं लगता कि जब तक नई सरकार यमुना की सफाई के लिए युद्ध स्तर पर काम नहीं करेगी, तब तक सब ठीक होगा।

ये भी पढ़ें: 'जेल में रहते हुए भी चुनाव जीतेंगा शिफा', ओखला में प्रचार करते हुए केजरीवाल पर गरम हुए असदुद्दीन ओवैसी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+