फिल्मी अंदाज में नौकर ने की दुकान में 8 लाख की चोरी, नाली में छुपाए रुपए

सहारनपुर में 15 वर्षों से काम कर रहे एक विश्वासपात्र नौकर ने 8 लाख की चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गया।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बाजार कक्कड़गंज के साड़ी कारोबारी की दुकान से फिल्मी अंदाज में 8.30 लाख रुपए की नगदी उड़ा ले जाने वाले नौकर को आखिरकार नगर कोतवाली पुलिस ने 5 दिन बाद धर दबोचा। उसके कब्जे से 5. 17 लाख की नगदी भी बरामद कर ली गई है।

अपने ही बुने गए जाल में फंस गया चोर

अपने ही बुने गए जाल में फंस गया चोर

एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि 2 जुलाई को थाना सदर बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी बनारसीदास गांधी ने नगर कोतवाली में तहरीर दी कि 1 जुलाई की रात अज्ञात चोर कक्कड़गंज बाजार स्थित उनके शिव शक्ति साड़ीज-गांधी ब्रदर्स के शोरूम में घुसकर गल्ले से 8.30 लाख की नगदी चुरा ले गए हैं। पुलिस को शुरू से ही शक था कि इस काम में किसी करीबी का हाथ है और जब दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी मनीष माहेश्वरी से पूछताछ की गई तो शुरू में वह पुलिस को गुमराह करता रहा मगर बाद में विरोधाभासी बयानों की वजह से फंस गया और फिर उसी ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए पुलिस की निशानदेही पर साढ़े आठ लाख की रकम में से 5 लाख 17 हजार की नकदी भी बरामद करा दी। बाकी नगदी के बारे में उसने बताया कि उसने अपने किसी परिचित को दी है। एसपी देहात ने बताया कि बाकी रकम की रिकवरी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

गली में साड़ी लटका हुआ था फरार

गली में साड़ी लटका हुआ था फरार

शातिर नौकर मनीष ने फिल्मी अंदाज में इस वारदात को अंजाम दिया था। वह दुकान बंद होने के समय तीन मंजिला इमारत में पहले से ही छुप कर बैठ गया था और जब मालिक व अन्य कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले गए थे तो उसने गल्ले से नगदी निकाल जीने के रास्ते तीसरी मंजिल की छत पर पहुंच गली में साड़ी लटकाकर वहां से पाइप के सारे उतर कर फरार हो गया था। मनीष महेश्वरी दुकान पर पिछले 15 वर्षों से कार्यरत था और मालिक का विश्वासपात्र था। दुकान मालिक समय-समय पर उसे आर्थिक मदद भी करता रहता था। बनारसीदास ने बताया कि उसने मनीष को रूपये 50000 एडवांस भी दे रखे हैं और वह और पैसों का भी तकाजा कर रहा था। इसी बात पर उस पर शक गया था।

नाली में छुपा दी थी रकम

नाली में छुपा दी थी रकम

शातिर नौकर पिछले काफी समय से चोरी की वारदात को अंजाम देने का ताना-बाना बुन रहा था और इस बीच उसने मौका देख मालिक का चाभियों का गुच्छा साफ कर लिया था। फिर दोबारा मौका मिलने पर इन्हीं चाभियों से दुकान के भीतर गल्ले और जीने का ताला खोल कर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। शातिर आरोपी दुकान में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद सीधा अपने घर पहुंचा था और घर के बराबर में स्थित एक निर्माणाधीन नाली में उसने यह रकम छुपा दी थी। यहीं से पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रकम बरामद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+