आखिर काम आई BJP की ये रणनीति, महिलाओं ने बदल दिया यूपी में इतिहास

लखनऊ, 11 मार्च। आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है, ऐसे में इतने बड़े राज्य में जनता क समर्थन हासिल करना किसी भी दल के लिए आसान नहीं होता है। प्रदेश में इतनी बड़ी आबादी के बीच पुरुषों के साथ महिलाओं की लोकतंत्र के पर्व में सहभागिता इसे और भी खास बनाती है। इस बार उत्तर प्रदेश के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत में महिलाओं ने भी अहम भूमिका निभाई है। महिलाओं ने एक बार फिर से भाजपा पर भरोसा जताया और खुलकर कमल को वोट दिया।

40 फीसदी महिला वोटर्स ने दिखाया दम

40 फीसदी महिला वोटर्स ने दिखाया दम

महिला वोटर्स की बात करें तो यह मुखर होकर राजनीति में अपने विचार व्यक्त नहीं करती हैं लेकिन इन्होंने बेहत शांत रहते हुए तमिलनाडु, बिहार, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इन राज्यों के बाद उत्तर प्रदेश में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और तकरीबन 40 फीसदी वोट महिलाओं ने दिए हैं। ऐसे में भाजपा की यूपी में जीत की एक बड़ी वजह महिला वोटर्स भी रही हैं, जिसके चलते योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने किया वोट

पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने किया वोट

उत्तर प्रदेश की बात करें तो 62 फीसदी महिलाओं ने वोट किया जोकि पुरुषों की तुलना में बेहतर है। पुरुषों के कुल वोटर्स में से 59.6 फीसदी ने मतदान किया तो कुल महिला वोटर्स में से 62.2 फीसदी ने मताधिकार का प्रयोग किया। भाजपा की मुफ्त राशन योजना, प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था सत्ता में दूसरी बार वापसी की अहम वजह बनी और महिलाओं ने इन दोनों ही वजह से भाजपा पर दूसरी बार भरोसा जताया। तकरीबन हर गांव में महिलाओं को राशन के बैग मिले, जिसपर पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर छपी थी।

महिलाओं वोटर्स पर भाजपा ने पहले से किया काम

महिलाओं वोटर्स पर भाजपा ने पहले से किया काम

वहीं जब देश कोरोना की चपेट में था तो बड़ी संख्या में श्रमिकों को अपनी नौकरी छोड़ घर वापस आना पड़ा। ऐसे समय में केंद्र की मुफ्त राशन योजना और योगी सरकार की मुफ्त राशन योजना ने इन लोगों की दोहरी मदद की। महिला वोटर्स को लुभाने के लिए भाजपा ने कोरोना काल से पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। इसकी शुरुआत इज्जत घर, राशन, उज्जवला योजना के जरिए पहले ही कर दी थी। पिछले साल तमिलनाडु के चुनाव में भी डीएमके और एआईडीएमके ने वादा किया कि वह महिलाओं को कैश, मातृत्व अवकाश, सोलर स्टोव देंगे तो बिहार में नीतीश कुमार ने प्रदेश में शराब बंदी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+