VIDEO: चोर महिलाओं का पकड़ा गया गैंग, जेवर ऐसे चुराती जैसे दिल!

पहले एक-दो चोर दुकान पर मौजूद लोगों से बातचीत करके उनको बातों में उलझाती रहीं वहीं बाकी महिलाएं सामान देखने के बहाने अपनी साड़ी के अंदर पायलों से भरी थैलियां छुपाकर चलती बनीं।

मथुरा। मथुरा में एक चांदी और गिलट व्यापारी के यहां दूकान से पायलों से भरी थैली को चुराकर भागी पांच महिला चोर गैंग को गिरफ्तार कर लिया गया। व्यापारी ने सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर को देखकर माल सहित बाजार से पकड़ लिया। जिनसे दो थैली गिलट की पायल बरामद की जिसके बाद व्यापारी और स्थानीय लोगों ने पांचों चोर महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया जहां पुलिस महीला चोर गिरोह की महिलाओं से पूछताछ कर रही है।

VIDEO: चोर महिलाओं का पकड़ा गया गैंग, जेवर ऐसे चुराती जैसे दिल!

मामला मथुरा के थाना गोविंद नगर की है जहां पुलिस की हिरासत में बैठी ये पांच महिलाएं वो चोर हैं जो किसी भी दुकान पर जाकर बहां मौका देखते ही हजारों-लाखों रुपए के माल पर हाथ साफ कर देती हैं। ऐसा ही हुनर इन महिलाओं ने आज मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके में मंडी रामदास स्तिथ एक चांदी और गिलट के व्यापारी की दुकान पर दिखा दिया। जब ये पांच चोर एक साथ कुश चौधरी और अनिल गर्ग की चांदी और गिलट की दुकान पर पहुंची तो पहले एक दो चोर दुकान पर मौजूद लोगों से बातचीत करके उनको बातों में उलझाती रहीं वहीं बाकी महिलाएं सामान देखने के बहाने अपनी साड़ी के अंदर पायलों से भरी थैलियां छुपाकर चलती बनीं।

इसके बाद जब दुकानदार को इनपर कुछ शक हुआ तो उसने दुकान पर लगा सीसीटीवी फुटेज चैक किया तो ये महिला चोर सीसीटीवी में पायलों से भरी थैली को छुपाती हुई साफ दिखाई दीं। इस पर तुरंत ही दुकानदार ने इन महिला चोर गिरोह का पीछा किया और बाजार से ही इनको रंगे हाथ माल सहित पकड़ लिया। जिसके बाद दुकानदार और स्थानीय लोगों ने पांचों चोर महिलाओं को पुलिस को सौंप दिया और कानूनी कार्रवाई करने के लिए रिपोर्ट लिखे जाने की तहरीर दे दी है। वहीं पुलिस पांचों चोर महिलाओं से पूछताछ कर बाकी घटनाओं के खुलासे के प्रयास में जुट गई है।

देखिए VIDEO...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+