Women Reservation Bill: BSP सुप्रीमो मायावती ने बीजेपी की मंशा पर उठाए सवाल, कहा- इनकी नीयत साफ नहीं
BSP Chief Mayawati: उत्तर प्रदेश क पूर्व सीएम और बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने विरोधियों पर निशाना साधा है। मायावती ने महिला आरक्षण बिल को लेकर कहा कि अभी कई चुनाव तक इसका आरक्षण नहीं हो सकता है। ऐसा लगता है कि महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी की नीयत साफ नहीं है।

बीएसपी सुप्रीमो मायावती की प्रेसवार्ता के दौरान यह बातें कहीं। मायावती ने आगे कहा कि कई चुनाव तक ये आरक्षण नहीं मिल पाएगा और ये बिल तुरंत लागू नहीं हो सकता है। बिना जनगणना, परिसीमन के बिल लागू नहीं हो सकता है।
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि 2011 के बाद आज तक जनगणना नहीं हुई है। जाहिर है कि अभी जनगणना कराने में कई साल लग जाएंगे। जनगणना के बाद परिसीमन का काम होगा उसके बाद ही आरक्षण का स्वरूप निर्धारित हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि BJP ने आरक्षण की सीमा 15 साल रखी है। जबकि कई साल तो इसकी प्रक्रिया में लग जाएंगे। इससे साफ जाहिर होता है कि महिला आरक्षण पर BJP की नीयत साफ नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications