VIDEO: महिलाओं की लगाई आग बुझाने में पुलिस के हाथ-पांव फूले

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मौके पर कब्जा हटाने पहुंची। इदरीश के घर की महिलाएं मौके पर इकट्ठा हो गयी और पुलिस से दबंगई करने पर उतर आयी। जब पुलिस ने हाईकोर्ट का आदेश दिखाते हुए जगह खाली करने को कहा तो इन महिलाओं ने तमाशा दिखाना शुरू कर दिया और मौके पर आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस के हांथपांव फूल गए और स्थानीय लोगों की मदद ली।

Women in police confrontation in land dispute

1960 में कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के सदर बाजार में लगी आटा चक्की पर रामचन्द्र गुप्ता ने अपना दावा करते हुए 1975 में एक मुकदमा सिविल कोर्ट में दायर किया था। जिसके बाद इस मामले में 1915 में कन्नौज कोर्ट एडीजे चतुर्थ ने अपन फैसला रामचन्द्र गुप्ता के पक्ष में दिया लेकिन इसके बावजूद इस जगह पर इदरीश अली जबरदस्ती अपना कब्जा जमाये रहे। जिसके बाद रामचन्द्र का निधन हो गया और इसके बाद इस मुकदमें की पैरवी रामचन्द्र के पुत्र हरिशचन्द्र गुप्ता ने की। हाईकोर्ट में कब्जा दिलाए जाने को लेकर याचिका दायर की। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जब पुलिस मौके पर कब्जा दिलाने पहुंची तो इदरीश के घर की महिलाएं मौके पर इकट्ठा हो गयी।

Women in police confrontation in land dispute

जब पुलिस ने हाईकोर्ट का आदेश दिखाते हुए जगह खाली करने को कहा तो इन महिलाओं ने मौके पर आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद ली। इधर पुलिस आग बुझाने में लगी रही तो दूसरी तरफ यह महिलाएं आग भड़काने का प्रयास करती रहीं। पुलिसकर्मियों ने मौके पर महिलाओं को रोकने के लिए महिला पुलिस को बुलाया, जिसके बाद महिला पुलिस ने हंगामा करती महिलाओं को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि जगह खाली कराने को लेकर कोर्ट का आदेश था। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मौके पर कार्रवाई की और कब्जा दिलवाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+