शराब के ठेके का विरोध कर रही महिला को पुलिसकर्मियों ने घसीटा, बीच सड़क पर हुई अर्द्धनग्न
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में शराब के ठेके का विरोध कर रही महिला से पुलिस ने बदसलूकी की है। महिला पुलिसकर्मियों ने बीच सड़क पर बुजुर्ग महिला को अर्थनग्न कर दिया। महिला पुलिसकर्मियों की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन वीडियो कब का है इसके बारें में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

वायरल वीडियो कई महीने पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो अलीगढ़ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दोदपुर का है। शराब के ठेके को हटाने के लिए महिलाएं विरोध कर रही थी। बता दें कि आबकारी विभाग के संरक्षण में यह दुकान कुछ दिनों तक बंद रही लेकिन फिर खुल गई। शराब की दुकान का विरोध करने के लिए महिला सड़क पर उतरी थी।
इसी दौरान मौके पर आबकारी विभाग की पुलिस आ गई और महिलाओं को गिर-गिरा कर पीटा। हद तो तब हो गई जब महिला पुलिसकर्मियों की खींचातानी में एक बुजुर्ग महिला सड़क पर अर्थनग्न हो गई। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने बुजुर्ग महिला के ऊपर कपड़ो से ढका और उसे वहां से ले गई।












Click it and Unblock the Notifications