VIDEO: यहां पर मुस्लिम महिलाएं भी अदा करती हैं ईद की नमाज
ड़ी ईदगाह में मुस्लिम पर्दानशी सैकड़ों महिलाओं ने बाजमात होकर पूरे एहतराम और अकीदत के साथ नमाज अदा की।
कानपुर। यूं तो ईद के इस त्यौहार में पूरे देश की सभी छोटी-बड़ी ईदगाहों में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआएं मांगी जाती हैं लेकिन कानपुर एक ऐसा शहर है जहां 'सल्लाह ओ अलैह वसल्लम हजरत' मुहम्मद साहब की बताई गई सुन्नत पर पाबन्द रहते हुए पुरुषों के साथ मोमिन खवातीन यानी मुस्लिम महिलाएं भी ईदगाह में जाकर नमाज अदा करती हैं।

कानपुर में मुस्लिम समाज अल्लाह रसूल की इस परंपरा को ता-कयामत तक ज़िंदा रखने के लिए हौसलामंद है। जिसके तहत कानपुर की फेथफुलगंज बड़ी ईदगाह में मुस्लिम पर्दानशी सैकड़ों महिलाओं ने बाजमात होकर पूरे एहतराम और अकीदत के साथ नमाज अदा की और अल्लाहताला से पूरे देश में अमन ओ अमान कायम रखने की दुआ की।
वहीं कानपुर की बड़ी ईदगाह पर लाखों रोजेदारों ने ईद की नमाज के बाद सभी को ईद की मुबारकबाद दी। बड़ी ईदगाह पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजामात कर रखे थे। ईदगाह पर नमाज के दौरान जिलाधिकारी, एडीजी, आईजी, डीआईजी, सीएमओ सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। ईद की नमाज के बाद सभी अधिकारियों ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी। कानपुर समेत पूरे देश में ईद का ये त्यौहार बड़ी ही शिद्दत के साथ मनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications