Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी: गन प्वाइंट पर महिला और बच्चों को बनाया बंधक, फिर घर में किया ऐसा कांड

सहारनपुर। यूपी के सहारनपुर इलाके में एक घर में घुसे बदमाशों ने धावा बोलकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पूरे परिवार को गन प्वाइंट पर बंधक बनाते हुए सोने चांदी के आभूषणों समेत लाखों रुपयों का सामान लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने परिवार के साथ मारपीट भी की। करीब दो घंटे तक लूटपाट करने के बाद बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। फिल्मी अंदाज में हुई लूट की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी बनी हुई है।

Women and children mortgage on Gun Point

मंगलवार को मंगलौर पुलिस चौकी क्षेत्र की चांद कॉलोनी के एक घर में हथियारों से लैस चार बदमाश घुस आए और घर में मौजूद महिला व उसके बच्चों को गन प्वाइंट पर लेते हुए बंधक बना लिया। बदमाशों ने करीब दो घंटे तक घर में लूट की घटना को अंजाम दिया। घर में रखी नकदी, सोने चांदी के अलावा शमशीदा के कानों से कुंडल भी लूट लिए। इतना ही नहीं लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट भी की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश मौके से भाग निकले।

Women and children mortgage on Gun Point

लूट की घटना से सहमे परिवार ने बाद में पुलिस को घटना की सूचना दी। लूट की खबर से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा। आनन-फानन में प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के लोगों से जानकारी ली। बेखौफ बदमाशों द्वारा अंजाम दी गई लूट की घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष है। कड़ी से कड़ी जोड़कर बदमाशों को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। गोरतलब होगा कि देवबंद में इससे पहले भी हथियारबंद बदमाश कई परिवारों को बंधक बना लूट की घटना को अंजाम दे चुके हैं। लेकिन आज तक पुलिस किसी एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+