UP:शराबबंदी को लेकर महिलाओं का गुस्सा भड़का, तोड़फोड़, आगजनी

शराबबंदी को लेकर वाराणसी में चल रहा महिलाओं का आंदोलन उग्र हो गया। महिलाओं ने लाठी-डंडे का इस्तेमाल कर तोड़फोड़ और आगजनी की।

वाराणसी। प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में शराबबंदी के लिए उठाई गई मांग को लेकर तीसरे दिन भी जमकर प्रदर्शन का दौर चलता रहा। शनिवार के प्रदर्शन में जो खास रहा वो ये की अब महिलाओं के बाद स्कूली बच्चे भी काशी में शराबबंदी की मांग के लिए नारे लगाते दिखाई दिए। यही नहीं महिलाओं ने तो वाराणसी के जिलाधिकारी के आवास से लेकर मुख्यालय तक प्रदर्शन किया और तोड़फोड़-आगजनी भी की। जिसके कारण ला एण्ड आर्डर को कंट्रोल करने के लिए 3 दर्जन महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

महिलाओं के बाद अब बच्चे भी सड़क पर

महिलाओं के बाद अब बच्चे भी सड़क पर

वाराणसी में सूबे की नई सरकार से शराबबंदी के लिए अपनी मांग रखने के लिए सड़कों पर महिलाओं के प्रदर्शन में साथ देने बच्चे भी उतर आये हैं। शनिवार को एक निजी स्कूल के बच्चों और स्कूल प्रबंधन के लोगों ने भी वाराणसी में शराबबंदी की मांग की। एक तरफ जहां स्कूल से जुड़े लोग मानते हैं कि ऐसी स्थिति में शिक्षा के माहौल पर बुरा असर पड़ता है वहीं बच्चों ने बताया कि हमें स्कूल आने-जाने में दिक्कत होती है।

शराब की दुकानों पर ताला लगाने की मांग

शराब की दुकानों पर ताला लगाने की मांग

यही नहीं शनिवार को इस आक्रोश भरे प्रदर्शन की बात की जाये तो ग्रामीण इलाकों की महिलाएं जिलाधिकारी के आवास से लेकर दफ्तर तक मोर्चा खोली हुई थीं और एक ही मांग पर अड़ी थीं कि नई सरकार अप्रैल में इन दुकानों पर ताला लटकाये।

महिलाओं का आंदोलन हुआ हिंसक

महिलाओं का आंदोलन हुआ हिंसक

बीते 4 से 5 दिनों से चल रहे इस आंदोलन ने आज भयावह रूप ले लिया था। लोहता थाना क्षेत्र में महिलाओं ने अपने प्रदर्शन के दौरान दुकानों पर धावा बोला और लाठी-डंडे का इस्तेमाल कर तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी तो ला एण्ड आर्डर को कायम रखने के लिए खुद एस. पी. ग्रामीण को मोर्चा संभालना पड़ा।

पुलिस ने कई महिलाओं को भेजा जेल

पुलिस ने कई महिलाओं को भेजा जेल

एसपी, सीओ और कई थानों की फोर्स के साथ ही मौके पर पहुँच गये और उन्होंने करीब 3 दर्जन महिलाओं को हिरासत में लेने का आदेश दिया जिन्हें अब गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+