UP News: खुद की जान देने सीएम आवास पहुंची महिला ने जो बताया सुन उड़ जाएंगे होश
Uttar Pradesh News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों के होश उस समय उड़ गए जब सोमवार सुबह यहां एक महिला ने खुद की जान लेने की कोशिश की । सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह उसकी जान बचाई। महिला ने जो बताया वह सुन सुरक्षाकर्मियों के भी होश उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के गौतमपल्ली थाना क्षेत्र स्थित सीएम आवास के पास एक महिला पहुंचती है। वह अपने बैग से प्लास्टिक में रखा मिट्टी का तेल निकालती है और खुद के ऊपर छिड़क देती है। इसके बाद वह जैसे ही वह माचिस से खुद को आग लगाने जाती है। वहां तैनात सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ लेते है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह हरदोई के पिहानी की रहने वाली है। नाम रोली है।उसने हरदोई के ही विक्की मिश्र को मकान दिलाने के लिए 60 लाख रुपए दिए थे।

महिला का कहना है कि विक्की ने ना तो मकान दिलवाया और ना ही पैसा वापस कर रहा है। पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी भी देता है।
महिला का कहना है कि जब पुलिस और अन्य अधिकारियों से बार बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कारवाई नहीं हुई तो मैने सीएम आवास पर आत्मदाह की कोशिश की।
इंस्पेक्टर रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि जो महिला आत्मदाह की कोशिश कर रही थी उसकी शिकायत दर्ज कर हरदोई पुलिस से पूरी जानकारी ली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications