पकड़ी गई 'रिवॉल्वर रानी', थाने में खोला दूल्हे को तमंचे की नोंक पर अगवा करने का राज?

थाने में जब पुलिस पूछताछ कर रही थी तो वर्षा मुस्कुरा रही थी। उसके चेहरे को देखकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उसने इतना बड़ा कदम उठाया है।

नई दिल्ली। प्यार में धोखा मिलने के बाद अपने प्रेमी को तमंचे की नोंक पर मंडप से किडनैप करने वाली 'रिवॉल्वर रानी' को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं किडनैप किए गए दूल्हे अशोक यादव को भी पुलिस ने ढूंढ़ लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी लड़की के आने के बाद अब इस कहानी में कई नए मोड़ आ गए हैं।

फिल्मी अंदाज में पकड़ी गई वर्षा

फिल्मी अंदाज में पकड़ी गई वर्षा

दूल्हे को मंडप से अगवा करने वाली आरोपी लड़की का नाम वर्षा साहू है। वर्षा को हिरासत में लेने की स्टोरी भी कम फिल्मी नहीं है। बांदी की रहने वाली वर्षा की तलाश में जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वो घर पर नहीं थी। पुलिस के काफी इंतजार करने के बाद वर्षा स्कूटी से अपने घर पहुंची और वहां से पुलिस उसे थाने ले आई। थाने में आने के बाद वर्षा ने कई अहम राज खोले।

बीए फाइनल की छात्रा है वर्षा

बीए फाइनल की छात्रा है वर्षा

बीए फाइनल की पढ़ाई कर रही वर्षा ने पुलिस को बताया कि उसने तमंचे या बंदूक के बल पर अशोक का किडनैप नहीं किया था, बल्कि अशोक अपनी मर्जी से उसके साथ आया था। वर्षा ने बताया कि दोनों पिछले 8 साल से एक दूसरे को जानते हैं और आपस में प्यार करते हैं। उसने बताया कि अशोक की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हो रही थी, इसलिए वो अशोक को अपने साथ ले आई। थाने में पुलिस पूछताछ के दौरान भी वर्षा मुस्कुरा रही थी।

मंडप से दूल्हे को उठाया

मंडप से दूल्हे को उठाया

आपको बता दें कि यूपी में हमीरपुर जिले के भवानी गांव में बीते सोमवार की रात वर्षा कथित तौर पर रिवॉल्वर की नोंक पर अपने प्रेमी अशोक यादव को मंडप से उठाकर ले गई थी। पुलिस के मुताबिक पड़ोस के जिले बांदा की रहने वाली वर्षा एक प्राइवेट क्लिनिक में नौकरी करती थी। उसी क्लिनिक में अशोक यादव नामक युवक भी नौकरी करता था। नौकरी करते हुए दोनों की जान-पहचान हो गई और जान-पहचान बाद में प्यार में बदल गई।

तो ये थी किडनैप करने की वजह?

तो ये थी किडनैप करने की वजह?

पुलिस ने बताया कि शुरुआत में अशोक ने वर्षा से शादी करने का वादा किया और दोनों के बीच सबकुछ ठीक चलता रहा लेकिन बाद में वह अपने वादे से पलट गया। अशोक ने वर्षा से बातचीत करनी भी बंद कर दी। अशोक के घरवालों ने उसकी शादी हमीरपुर की रहने वाली एक दूसरी लड़की से तय कर दी। इसके बाद अशोक ने वर्षा से पूरी तरह किनारा कर लिया। वर्षा ने कई बार अशोक से मिलकर उसकी बेरुखी की वजह जानने की कोशिश की, लेकिन अशोक ने मिलने से साफ इंकार कर दिया।

कनपटी पर लगाया तमंचा और कहा चलो

कनपटी पर लगाया तमंचा और कहा चलो

वर्षा को जब अशोक की शादी के बारे में पता चला तो बेवफाई से नाराज वर्षा ने अपने प्रेमी को किडनैप करने का मन बना लिया। सोमवार को अशोक और उसकी दुल्हन का परिवार शादी की खुशियों में मशगूल था। अशोक भी दूल्हे के लिबाज में काफी खुश नजर आ रहा था। आधी रात को फेरों की तैयारी चल रही थी, तभी वर्षा ने वहां एंट्री मारी। एसयूवी में बैठकर पहुंची वर्षा के साथ तीन हथियारबंद युवक भी थे। वर्षा सीधे मंडप पर पहुंची, रिवॉल्वर निकाला और अशोक कनपटी पर लगाकर उसे साथ चलने को कहा।

थाने में पलट गई पूरी कहानी

थाने में पलट गई पूरी कहानी

परिजनों के मुताबिक शादी में आए मेहमानों ने जब वर्षा को रोकने की कोशिश की तो उसने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि अगर कोई बीच में आया तो उसका अंजाम बुरा होगा। इसके बाद उसने अशोक को गाड़ी की सीट से बांधा और चली गई। कुछ ही मिनटों में देखते ही देखते ही वर्षा अशोक को लेकर चली गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बुधवार को थाने में वर्षा के बयान के बाद कहानी पूरी तरह पलट गई है और पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+