महिला ने दिया बेटी को जन्म तो पति और ससुराल वालों ने दी सजा कहा- लड़का नहीं हुआ तो मार देंगे
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देते हैं और देश के लोगों से बेटी बचाओ की अपील करते हैं लेकिन इस मुहिम का असर धरातल पर नहीं दिखाई दे रहा है। आज भी लोग बेटियों को एक अभिशाप मानते हैं और उन्हें पैदा नहीं होने दिया जाता। ऐसा ही एक मामला आया है मथुरा के शहर कोतवाली क्षेत्र के मनोहरपुरा में। यहां के रहने वाले अशोक ने अपनी बेटी पूनम की शादी 19 फरवरी 2017 को आगरा के शाहगंज निवासी सोमदत्त पुत्र मुकेश पाल के साथ की थी। शादी के कुछ महीने बाद पूनम के ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे और छोटी-छोटी बातों को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न भी किया करते थे। पूनम ने बेटी को जन्म दिया और वो बेहद खुश थी। लेकिन उसके ससुराल वालों को यह नागवार था। बता दें कि उसके ससुरालीजन उसे 12 अप्रैल को रात्रि में मथुरा छोड़ गए। उसके साथ हुई मारपीट से पूनम के दोनों पैर के साथ साथ पेट के भी गंभीर चोटें आई हैं । फिलहाल पूनम के परिजनों में थाना शहर कोतवाली के तहरीर दी दी है और पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है ।

बेटी होने की मिली सजा
पीड़ित पूनम से जब बात की गई तो पूनम ने बताया कि मुझे बेटी होने का इनाम दिया गया है मेरे पति और सास ससुर मुझसे कहा करते थे कि अगर तुझे लड़का नहीं हुआ तो हम तुझे मार डालेंगे क्योंकि हमें लड़की नहीं चाहिए । मेरे जो पति हैं वह चाइल्ड विभाग में काम करते हैं और मुझे मथुरा लाकर रास्ते में ही छोड़ गया और मेरी बेटी अभी डेढ़ महीने की है लड़की को उसी ने रख लिया। मेरे जो ससुरालीजन हैं उन्हें लड़की पसंद नहीं है । मैं यह चाहती हूं कि मेरे ससुरालीजनों के खिलाफ कार्यवाही हो और मुझे न्याय मिले ।

पति, सास, ससुर जिम्मेदार
पीड़िता पूनम के भाई नरेश ने बताया कि मेरी बहन की जो हालत हुई है उसके जिम्मेदार उसके पति सास ससुर और जीत मेरी बहन की हालत के जिम्मेदार हैं । लड़की होने के कारण मेरी बहन के साथ वह लोग मारपीट किया करते हैं और अपने ही मेडिकल से उसे दवा देते हैं ताकि उसका जो दिमाग है वह चिड़चिड़ा रहती थी और तब से पूनम के बेटी हुई इन लोगों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया वह लोग ऐसे मथुरा में छोड़कर भाग गए जैसे तैसे इसने हमारे पास फोन किया तो हमें पता चला इसके साथ यह घटना हुई है ।

शारीर पर गंभीर चोट के निशान
एक्स-रे डिपार्टमेंट के डॉक्टर सतीश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि एक पूनम नाम की महिला एक्स-रे के लिए आई थी और उसे गंभीर चोट थी । जोकि मनोहरपुरा शहर कोतवाली की रहने वाली है एक्स-रे जब किया गया तो ऐसा लग रहा है कि हिप जोन में उसके चोट है ।












Click it and Unblock the Notifications