दसवीं बार की डिलीवरी में महिला ने दिया 'विचित्रता' को जन्म, बच्चियों को देख डॉक्टर रह गए दंग

इससे पहले उसकी पत्नी नौ बच्चों को जन्म दे चुकी है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा मामला उनके सामने पहली बार आया है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh: महिला ने दिया जुड़वाँ बच्चियों को जन्म, डॉक्टर देख रह गए दंग | वनइंडिया हिंदी

    शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में विचित्र रुप से दो जुड़वा बच्चों ने जन्म लिया जो कोतुहल का विषय बने रहे हैं लेकिन उस वक्त मातम छा गया जब बच्चों ने जन्म के कुछ मिनट बाद ही दम तोड़ दिया। दोनों बच्चों के पेट जुड़े हुए थे। डॉक्टर के मुताबिक विश्व के आकड़ों की माने तो ऐसे दो लाख डिलीवरी में एक मामला ही देखने को मिलता है। विश्व भर में ऐसे गिनती के ही बच्चे हैं जो जिंदा बचे हुए हैं। वहीं महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी की दसवी डिलीवरी थी। इससे पहले उसकी पत्नी नौ बच्चों को जन्म दे चुकी है। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा मामला उनके सामने पहली बार आया है।

    10वीं बार की डिलीवरी में हुआ ऐसा

    10वीं बार की डिलीवरी में हुआ ऐसा

    दरअसल मामला शाहजहांपुर के सिद्धी विनायक अस्पताल का है। यहां सुबह जनपद लखीमपुर के थाना पसगवां क्षेत्र के ग्राम भानपुर निवासी 50 साल के मोहम्मद रजा ने बताया कि सुबह उसकी पत्नी शबाना बानो की प्रसव पीड़ा हुई तो उसे यहां अस्पताल में भर्ती कराया था। शाम में करीब 6:40 पर उसकी पत्नी ने दो जुड़वा बेटियों को जन्म दिया। जन्म देने के बाद डॉक्टर भी बच्चों को देखकर हैरान हो गए थे। क्योंकि दोनों बच्चियों के पेट आपस में जुड़े थे। दोनों बच्चियों का जब जन्म हुआ तो एक बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी लेकिन एक बच्चे में कुछ सांसे चल रही थी। वहीं दस मिनट के बाद दूसरे बच्चे ने भी दम तोड़ दिया। दूसरे बच्चे की मौत के बाद बच्चियों का पिता मानो टूट सा गया हो। पिता के मुताबिक वो बड़ी उम्मीदों के साथ अपनी पत्नी को अस्पताल लाया था। पर किस्मत में दो बच्चों का सुख नहीं था, इसलिए अल्लाह ने बच्चियों को हमसे छीन लिया।

    मां को नहीं पता कि नहीं रहीं बेटियां

    मां को नहीं पता कि नहीं रहीं बेटियां

    पिता मोहम्मद रजा के मुताबिक उसने बंगाल के भागलपुर जनपद की रहने वाली शबाना बानो से शादी की है। उसकी शादी को 22 साल हो चुके है। इतने वक्त में उसकी पत्नी ने 9 बच्चों को जन्म दिया जिसमें दो बच्चों की मौत हो चुकी है। मोहम्मद रजा लखीमपुर में सब्जी बेचने का काम करता है। उसको उस वक्त बेहद खुशी हुई थी जब डॉक्टर ने उसे बताया कि उसकी पत्नी ने दो ऐसे बच्चियों को जन्म दिया है जो लाखों में एक होते हैं। दोनों बच्चियों का पेट आपस मे जुड़ा हुआ था। उस वक्त उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था लेकिन जब डॉक्टर ने बताया कि उसमें से एक बच्ची मरी हुई पैदा हुई है तो उसे दुख हुआ लेकिन जब डॉक्टर ने कुछ मिनट रुककर कहा कि दूसरी बच्ची ने भी दम तोड़ दिया। उसके बाद उसे बेहद दुख हुआ। उसकी पत्नी को अभी नहीं पता है कि उसने ऐसे बच्चियों को जन्म दिया है जो लाखों में एक होते हैं। अब पता नहीं उसकी पत्नी कैसे बर्दाश्त कर पाएगी।

    कनजॉइंट टवींस होते हैं विचित्र

    कनजॉइंट टवींस होते हैं विचित्र

    डॉक्टर केपी गुप्ता ने बताया कि सुबह शबाना नाम की गर्भवती महिला उसके अस्पताल में आई थी। उसने कनजॉइंट टवींस फीमेल को जन्म दिया था। एक बच्ची मरी हुई हालत में थी, दूसरी बच्ची की कुछ सांसे चल रही थी लेकिन कुछ ही क्षणों में उसने भी दम तोड़ दिया था। डॉक्टर केपी गुप्ता के मुताबिक जब उसने इस तरह से पैदा हुई बच्चियों को देखकर विश्व के आंकड़ों पर नजर डाली तो पता चला कि पूरे विश्व में दो लाख बच्चों पर ऐसे एक ही बच्चा जन्म लेता है। अगर जन्म लेने के बाद बच्चे जिंदा रहते तो हम इनको हायर सेंटर रेफर करते और हो सकता था कि वो इन बच्चों को ऑप्रेशन के जरिए अलग करते लेकिन ऐसा मुश्किल ही होता है क्योंकि आंकड़ों के मुताबिक विश्व में इस तरह के कुछ बच्चे हैं जो जीवित हैं। डॉक्टर के मुताबिक उनकी कई साल की प्रैक्टिस में ये पहला मामला है और शायद आखिरी भी हो क्योंकि ऐसा कभी-कभी ही देखने को मिलता है। उनके बेहद दुख हुआ है कि दोनों बच्चियों में एक भी बच्ची जिंदा नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+