भतीजी के अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार का हुआ मौत से सामना

पुलिस की मदद से दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में नेशनल हाईवे 24 पर बाइक को डंपर ने रौंद दिया जिसमें एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ये सभी रिश्तेदार के घर अंतिम संस्कार मे जा रहे थे। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भतीजी के अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार का हुआ मौत से सामना

दरअसल ये दर्दनाक हादसा तिलहर थाना नेशनल हाइवे 24 पर नगरिया मोड़ के पास हुआ है। ग्राम रनधीर पुर्वा निवासी सुखपाल अपनी पत्नी नरसादेवी और बहन वीरा वती के साथ बाइक पर अपने भाई कुंअर पाल की बेटी के अंतिम संस्कार मे जा रहे थे। कुंअर पाल शहर मे के आर पेपर मिल मे जॉब करते है और फैक्ट्री के क्वार्टर मे रहते है।

भतीजी के अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार का हुआ मौत से सामना

सुखपाल जब बाइक से नगरिया मोड़ के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे सुखपाल की पत्नी नरसादेवी डंपर के पहिये के नीचे आ गई जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सुखपाल और उसकी बहन वीरावती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने नरसादेवी को मृतक घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज शुरू कर दिया गया है।

भतीजी के अंतिम संस्कार में जा रहे परिवार का हुआ मौत से सामना

डॉक्टर के मुताबिक, घायल अवस्था में तीन लोग आए थे जिनका बाइक और डंपर में एक्सीडेंट हुआ है इसमें एक महिला मृत अवस्था मे आई है जिसकी दर्दनाक मौत हुई है जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई ,है जिनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+