यूपी: 108 कस्टमर केयर अधिकारी ने कहा, पागलों के लिए नहीं है एंबुलेंस, सड़क पर तड़प-तड़प कर मर गई महिला

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एंबुलेंस के इंतजार में एक महिला ने सड़क पर तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। यूपी की 108 एम्बुलेंस सेवा और एक युवक के बीच की गई बातचीत ऑडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें 108 एंबुलेंस सेवा की कस्टमर केयर अधिकारी साफ-साफ बोल रही है की पागलों के लिए एंबुलेंस सेवा नहीं है। मामला सामने आने के बाद सीएमओ ने जांच के आदेश दे दिए है।

Woman died on the road in bareilly not get the ambulance service on time

दरअसल, बरेली शहर के बीचों-बीच किला थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के सामने सड़क किनारे एक महिला पड़ी थी जो गंभीर रूप से बीमार लग रही थी। सड़क किनारे महिला को तड़पता देख पवन नाम के एक व्यक्ति ने 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल की। तो जो जवाब मिला उसे सुन वह दंग रह गया। पवन की मानें तो 108 एंबुलेंस सेवा की तरफ से बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाने के बजाय एंबुलेंस कस्टमर केयर ने कहा कि 108 सेवा पागल मरीजों के लिए नहीं है। जब 108 के कस्टमर केयर अधिकारी को बताया गया कि वह गंभीर बीमार है तो डेढ़ से 2 घंटे एंबुलेंस बिजी होने की बात कहकर फिर कॉल करने की बात कही गई।

पवन ने दोबारा 108 एंबुलेंस सेवा के कस्टमर केयर को कॉल किया तो फिर वही जवाब मिला एंबुलेंस बिजी है अभी नहीं आ सकती। बीमार महिला सड़क के किनारे कई घंटों तक पड़ी रही पर कोई एंबुलेंस उसको लेने नहीं आई। आखिरकार महिला मौत से जंग हार गई और सड़क किनारे पड़े-पड़े दम तोड़ दिया। पवन का कहना है कि अगर समय पर 108 एंबुलेंस सेवा मिल जाती तो महिला की सड़क किनारे मौत ना होती।

वहीं, इस मामले में सीएमओ विनीत कुमार शुक्ला का कहना है कि मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि 108 के साथ उनका ऐसा अनुबंध है कि जहां से भी फोन किया जाये 20 मिनट के अंदर एम्बुलेंस वह पहुंच जाये। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं हुआ ये बहुत ही गंभीर और दुखद है। उन्होंने कहा कि इस मामले में मई कठोर कार्रवाई की जायेगी।

ये भी पढ़ें: नशे में धुत जूनियर डॉक्टरों ने बार में की तोड़फोड़, पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+