यूपी में सड़कों पर होगा मत्स्य पालन? BJP विधायक ने X पर शेयर किया मैसेज, जानें क्या है पूरा मामला
Chitrakoot BJP MLA: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए अक्सर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हैं। मौजूदा समय में भी अभियान चला कर 10 अक्टूबर तक सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिया गया है।
बावजूद इसके उत्तर प्रदेश की कई सड़कों पर गड्ढे देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के चित्रकूट के मानिकपुर विधानसभा के विधायक द्वारा अपनी ही सरकार पर तंज कसा गया है। विधायक आनंद शुक्ला द्वारा सोमवार को सोशल साइट x पर गड्ढा युक्त सड़कों को लेकर एक पोस्ट लिखा गया।

उन्होंने अपनी ही सरकार पर तंज करते हुए लिखा कि उत्तर प्रदेश की सड़कों को मत्स्य विभाग को दे देना चाहिए। जिससे कि सड़कों पर मत्स्य पालन कराया जा सके। अब उनके द्वारा पोस्ट किए जाने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
बेहद खराब है सड़कों की स्थिति
मीडिया कर्मियों से बात करते हुए विधायक आनंद शुक्ला ने कहा कि वह चित्रकूट से कौशांबी तक का सफर कर रहे थे। सफर के दौरान सड़क पर काफी गड्ढे मिले। सड़क पर इतनी अधिक गड्ढे थे कि उनकी गिनती भी संभव नहीं है।
विधायक द्वारा मीडिया कर्मियों से यह भी बताया गया कि इस मामले को लेकर उन्होंने एनएचआई के अधिकारियों से भी शिकायत किया। कोई अधिकारी शिकायत सुनने को भी तैयार नहीं है। सड़क पर इतने गड्ढे हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
उन्होंने कहा की सुनवाई न होने के चलते इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लिखना पड़ा। हो सकता है कि सोशल मीडिया पर लिखने के बाद इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और सड़क गड्ढा मुक्त हो सके जिससे जनता को राहत हो। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह केवल एक जगह की बात नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश में हर जगह सड़क की स्थिति है।












Click it and Unblock the Notifications