क्या बीजेपी ज्वाइन करने जा रहे हैं अमर सिंह? इस मुलाकात के बाद लग रही हैं अटकलें

Recommended Video

    Amar Singh की Yogi Adityanath से Secret Meeting, Join कर सकते है BJP | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी और पूर्व सपा नेता अमर सिंह क्या बीजेपी में ज्वाइन करने जा रहे हैं? क्या वह 2019 के चुनाव में बीजेपी की मदद करेंगे? ये सब बातें लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में एक मुलाकात के बाद से तैरने लगी हैं। ये मुलाकात अमर सिंह और योगी आदित्यनाथ के बीच हुई है। मीडिया को इस मुलाकात की भनक एक दिन के बाद लग पाई है। मुलाकात को बेहद गोपनीय रखा गया था।

    will amar singh join bjp before 2019 lok sabha election

    आज कल राजनीतिक वनवास काट रहे अमर सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार वो भाजपा में अपने शामिल होने की अटकलों की वजह से चर्चा में हैं। इस चर्चा को और बल मिला है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी मुलाकात के बाद।

    सोमवार को शाम को अमर सिंह अचानक लखनऊ पंहुचे और योगी आदित्य नाथ से उनके कार्यालय जा कर मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद अमर सिंह के भाजपा में शामिल होने की अटकलें भी तेज हो गईं। अमर सिंह और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की इस मुलाकात की खबर पहले से किसी को नहीं थी, यहां तक कि मीडिया को भी इसकी भनक मुलाकात के बाद लगी। बाद में आधिकारिक सूत्रों ने भी मुलाकात की पुष्टि की।

    एक समय था अमर सिंह मुलायम सिंह के काफी करीब थे। और समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं में उनकी गिनती होती थी। पर मुलायम युग के बाद अखिलेश के अगुवाई वाली समाजवादी पार्टी से उन्हें निष्कासित कर दिया गया था। तब से ही अमर सिंह दूसरी पार्टियों का दरवाजा लगातार खटखटा चुके हैं।

    इससे पहले अमर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं। वो नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान कृष्ण से कर चुके है। और कई सार्वजनिक मौकों पर कह चुके है कि वो बीजेपी में शामिल होने के खिलाफ नही हैं। जानकारी के मुताबिक अमर सिंह नेपाल के दौरे के बाद सीधा लखनऊ पहुंचे थे। फिलहाल अमर सिंह और मुख्यमंत्री योगी की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में कयासों का बाजार गर्म है।

    हालांकि दोनों ही तरफ से मुलाकात के मकसद को लेकर किसी भी तरह का कोई भी बयान नहीं आया है। लेकिन राजनीतिक कयास इसको लेकर तरह तरह की अटकलें लगा रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+