यूपी: इस शादी को देखकर सभी रह गए हैरान, जब पति ने पत्नी और उसके प्रेमी की मंदिर में कराई शादी
मिर्जापुर। लव मैरिज आपने बहुत देखी होगी, पर ऐसी लव मैरिज फिल्मों में ही देखने को मिली होगी। जिसमें पति-पत्नी को न सिर्फ उसके प्रेमी से मिलाने की कोशिश करे बल्कि दोनों की शादी तक करा दे। जी हां ऐसा ही मामला मिर्जापुर जिले के अहरौरा थाना क्षेत्र में देखने को मिला। जहां शादी के चार माह बाद युवती पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई। बाद में पति ने दोनों की शादी कराई।
ये भी पढ़ें- यूपी: खंभा लगाने का किया विरोध तो दबंगों ने बुरी तरह कर दी पिटाई, पुलिस की लापरवाही से गई जान

पहले पति को छोड़ आशिक के साथ भाग गई पत्नी
अडल्ट्री पर आए नए फैसले के बीच मिर्जापुर के अहरौरा में प्रेमी जोड़े की इस शादी ने सबको चौंका दिया। दरअसर अहरौरा इलाके के हटिया गांव के एक 24 वर्षीय युवक की शादी नारायनपुर के एक गांव की लड़की से छह माह पहले हुई थी। शादी के चार महीने बाद ही उसकी पत्नी लतीफपुर निवासी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। अस घटना के बाद पति उसकी खोज में जुट गया। इस बीच उसे पत्नी की असलियत का पता भी चल गया। इसके बाद पति ने पट्टीकला गांव स्थित दुर्गा जी के मंदिर में पति ने पत्नी व प्रेमी की शादी कराई।

पहले चली पंचायत फिर शादी पर हुए राजी
पति-पत्नी और प्रेमी के बीच गांव में काफी देर तक पंचायत चली। पंचायत में पत्नी किसी भी कीमत पर पति के साथ जाने और प्रेमी का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थी। काफी मान मनव्वल हुई पर कोई नतीजा नहीं निकला। तब पति ने पत्नी की जिद के आगे हार मान ली। उसे उसके प्रेमी के हवाले कर दिया।

पति ने कराई शादी
घंटों चली पंचायत में तीनों पक्षों के बीच जब सहमति बन गई तो प्रेमी प्रेमिका की शादी का फैसला लिया गया। पति भी इस शादी के लिये राजी हो गया। उसकी मौजूदगी में ही प्रेमी प्रेमिका की शादी कराई गई। मंदिर के पुजारी ने मंत्रोच्चार के साथ दोनों की शादी कराई। दोनों ने सात फेरे लेकर साथ रहने की कसमें खाई।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications