पति को इसलिए मारवा डाला ताकि प्रेमी संग रहने पर कोई आपत्ति ना हो

पुलिस के लिए बड़ा सवाल ये था कि आखिर फिर किसने और क्यों नरेंद्र को मौत के घाट उतारा। पुलिस इस सभी सवालों का जवाब तलाश रही थी कि उसे एक बड़ी कामयाबी मिली।

बुलंदशहर। बुलंदशहर कोतवाली देहात में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने पति की हत्या सिर्फ इस लिए कर दी कि उसका पति अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था। हत्या करने के बाद मृतक की पत्नी ने जहांगीराबाद में पति के अपहरण और लूट की झूठी सूचना दर्ज करा दी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी प्रेमवती और प्रेमी हरकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक अन्य बिजेंद्र अभी फरार चल रहा हैं। पुलिस बिजेंद्र को भी जल्दी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

खेत में मिला था शव

खेत में मिला था शव

28 अक्टूबर को कोतवाली देहात क्षेत्र के हजरतपुर नहर पटरी के पास गन्ने के खेत में एक अज्ञात शव पड़ा हुआ मिला था। मृतक के चेहरे को किसी भारी वस्तु से कुचला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने बताया कि हत्या की गहनता से जांच की गई तो पता चला कि 27 अक्टूबर को जहांगीराबाद थाना में नरेंद्र सिंह उर्फ बब्बल यादव और उसकी पत्नी प्रेमवती को अज्ञात कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया और उसके बाद जहांगीराबाद में छोड़ फरार हो गए थे।

कातिल ने ही दर्ज कराया था मुकदमा

कातिल ने ही दर्ज कराया था मुकदमा

नरेंद्र के अपहरण के संबंध में जहांगीराबाद पर प्रेमवती ने अपहरण व लूट का मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस के पास सिर्फ एक क्लू था, मृतक की पत्नी, जिसने अपहरण व लूट का मुकदमा दर्ज कराया था और अपहरणकर्ता उसे जहांगीराबाद में छोड़ फरार हो गए थे। इसके बाद ये तो साफ था कि हत्या अपहण व लूट के उद्देश्य से नहीं हुई थी। लेकिन बड़ा सवाल ये था कि आखिर फिर किसने और क्यों नरेंद्र को मौत के घाट उतारा। पुलिस इस सभी सवालों का जवाब तलाश रही थी कि उसे एक बड़ी कामयाबी मिली।

पुलिस ने कहानी पर किया गौर...

पुलिस ने कहानी पर किया गौर...

पुलिस ने मृतक बब्बल और मृतक की पत्नी प्रेमवती के फोन की कॉल डिटेल निकाली और जांच में जुट गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो चौकाने वाली कहानी सामने आ गई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी ने जहांगीराबाद थाने पर अपहरण और लूट का मुकदमा लिखवाया था वो झूठा था। पुलिस ने प्रेमवती और उसके प्रेमी हरकेश यादव को सहकारी नगर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हरकेश के पास से एक मोटर साइकिल, हत्या में प्रयोग ईंट, मृतक का मोबाइल फोन, सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था बब्बल

अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था बब्बल

मृतक बब्बल की पत्नी प्रेमवती ने बताया की हरकेश से पिछले तीन सालों से वो प्रेम करती थी। इस बात की जानकारी उसके पति नरेंद्र उर्फ बब्बल को हो गई थी और वो उनके अवैध संबंधों में बाधा बन रहा था। हरकेश और प्रेमवती ने बब्बल की हत्या करने की योजना बनाई। योजना के मुताबिक प्रेमवती अपने मायके चली गई। बब्बल उसको घर लाने के लिए ससुराल गया था, जहां से प्रेमवती, हरकेश और हरकेश का साथी बिजेंद्र एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्राम आढा के लिए आ रहे थे कि रास्ते में सुनसान स्थान पर मौका देखकर प्रेमवती, हरकेश और बिजेंद्र ने मिलकर ईंट से कुचलकर बब्बल की हत्या कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+