पति की कमाई पर पत्नी 'पाल रही थी आशिक', फिर मौका पाते ही इस तरह से की हत्या

फर्रुखाबाद। यूपी के फर्रुखाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला को युवक से इस कदर प्यार हो गया था कि उसने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि महिला का अहमदाबाद के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के पति रनवीर ने अपनी पत्नी को तीन लाख रुपए दिए थे। जिसको लेकर कई बार दोनों के बीच विवाद हो चुका था। महिला के पति को शक था कि ये पैसे उसकी पत्नी ने उस युवक को दे दिए हैं।

wife killed her husband brutally in farrukhabad

दरअसल पूरा मामला थाना शमसाबाद के गांव गुतासी का है। यहां के निवासी रनवीर सिंह अहमदाबाद में सब्जी का काम करता था। उसके साथ उसकी पत्नी किरन भी रहती थी। किरन को वहां एक युवक से प्रेम हो गया। भनक लगने पर रनवीर ने अपनी पत्नी को वापस गांव में भेज दिया था। त्योहार पर जब वह घर आया तो पैसों को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि दोनों के बीच हाथापाई भी हो गई।

पुलिस ने बताया कि शराब पीने के बाद रनवीर रात को घर पहुंचा तो किरन ने कमरे में ईंटों से उसपर हमला कर दिया जिसके उसकी हत्या हो गई। सुबह महिला घर से बाहर निकली महिला ने अज्ञात हमलावरों पर आरोप लगाने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो खुलासा हुआ कि उसके बच्चे मामा के यहां गए हुए थे। सुबह जब वह चाय पीने गई तो उसके पति का शव घटिया के नीचे पड़ा मिला। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने फिलहाल महिला को गिरफ्तार कर कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें- यूपी: छात्रा ने दरोगा का कॉलर पकड़कर बीच सड़क पर मारा तमाचा और फाड़ दी वर्दी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+