बच्चों को छोड़ पड़ोसी के साथ भाग गई थी बीवी, लौटी तो पति ने मुंडवा दिए सर के बाल

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक पति ने अपनी पत्नी को तालिबानी सजा दी है। पति ने 20 दिन पहले घर से पड़ोसी युवक के साथ भागने पर पत्नी का मुंडन करा दिया। इतना ही नहीं जब महिला ने बाल मुंडवाने का विरोध किया तो परिजनों ने उसके ऊपर भूत-प्रेत का चक्कर बताया। महिला के बाल मुंडने का मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

wife gone away from the house with the neighbor, husband returned the head shaved

जानकारी के अनुसार, मामला मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र के कमलपुर का है। बताया जाता है कि 28 वर्षीय महिला 30 जून को बैंक से पैसे निकलवाने के बहाने पड़ोस में रहने वाले 45 वर्षीय ब्रजराज सिंह के साथ भाग गई थी। परिजनों के काफी तलाश करने पर ब्रजराज के भाई सादेश व अरविन्द ने महिला को अपनी रिश्तेदारी त्रिलोकपुर बिधूना में ढूंढ निकाला। 14 जुलाई को उन लोगों ने महिला को उसके परिजनों के सौंप दिया। महिला के घर से भागने की बदनामी के चलते पति अवधेश ने शनिवार को अपनी पत्नी का सिर मुंडवा दिया। महिला को उसके ससुराल वालों ने बताया कि तुम्हारे ऊपर भूत का साया है जिससे महिला ने विरोध नहीं किया। पूरे गांव में महिला के सिर का मुंडन होने की खबर आग की तरह फैल गई। गांव में कोई भी इस मामले पर बोलने को तैयार नहीं है।

अवधेश की है दूसरी शादी
अवधेश की पहले शादी ममता से हुई थी। ममता की गर्भवस्था के दौरान मौत हो गई। ममता से अवधेश को मोहित (16), श्यामसुंदर (12) और अनिकेत (8) है। वहीं अवधेश की दूसरी शादी इस महिला से हुई। अवधेश को महिला से लवप्रीत (4) और सुनयना (2) साल की बच्चे है।

बच्चों को घर छोड़कर गई थी महिला
30 जून को महिला ससुरालीजनों से चितायन बैंक जाने का बहाना करके गई थी। उसके बच्चे कुपोषित होने के कारण बच्चों के खाने पीने के लिए खाते में रुपया आया था। वहीं से वह ब्रजराज सिंह के साथ चली गई थी। परिजनों ने बदनामी के डर से पुलिस में सूचना नहीं दी थी और अपने स्तर से उसको तलाश करने लगी। महिला भागते समय बच्चों को घर छोड़ गई थी, जिससे ससुरालीजन उससे बेहद खफा थे।

ऊपरी साया होने की वजह से कराया मुंडन
महिला के मुंडन की घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुआ है। ग्रामीणों की माने तो महिला ने खुद बताया कि ससुरालीजनों ने उस पर ऊपरी साया होने के कारण मुंडन कराया है जिसे ग्रामीण दबी जुबान मनगढ़ंत कहानी बता रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+