मिल्कीपुर सहित 9 सीटों पर आज यूपी में क्यों नहीं हो रहा मतदान? ये है वजह

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान होना था। चुनाव आयोग की ओर से ऐलान किया गया था कि 13 नवंबर को इन सभी सीटों पर मतदान होगा। लेकिन राजनीतिक दलों के अनुरोध के बाद चुनाव की तारीखों में बदलाव किया गया, जिसके बाद चुनाव आयोग ने तारीखों में संशोधन करते हुए 20 नवंबर को यहां मतदान की घोषणा की। मतदान की तारीखों में बदलाव सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पंजाब और केरल में भी किया गया है।

दरअसल भारतीय जनता पार्टी, बसपा, कांग्रेस और रालोद सहित अन्य दलों ने चुनाव आयोग से अपील की थी कि उपचुनाव की तारीखों में बदलाव किया जाए। जिसके बाद चुनाव आयोग ने तीराखों में संशोधन करते हुए 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को मतदान कराने का फैसला लिया।

up bypolls

भाजपा की ओर से पत्र लिखकर यूपी में 15 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान और पूजा का हवाला देते हुए तारीखों में बदलाव की अपील की गई थी। भाजपा ने पत्र में कहा कि कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेले में हिस्सा लेने के लिए लोग 3-4 दिन पहले ही चले जाते हैं। जिसकी वजह से मतदान प्रभावित हो सकता है।

बता दें कि खैर, मीरापुर, करहल, मंझवा, गाजियाबाद, कटेहरी, कुंदरकी, मिल्कीपुर, फूलपुर, सीसामऊ में उपचुनाव होना है। अखिलेश यादव ने फूलपुर से मुस्तफा सिद्दीकी, कटेहरी से शोभावती वर्मा, मंझवा से ज्योति बिंद को टिकट दिया है। मिल्कीपुर से अयोध्या के चर्चि सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद मैदान में हैं।

बता दें कि झारखंड के पहले चरण में आज 43 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही 10 राज्यों की 31 विधानसभा सीटों और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी आज मतदान हो रहा है। राजस्थान में सात सीटों पर, पश्चिम बंगाल में छह, असम में पांच, बिहार में चार, केरल में तीन, मध्य प्रदेश में दो और मेघालय, गुजरात, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+